फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मंत्री के शहर में सक्रिय होते ही मेयर भी जुटे किला बचाने में

मंत्री के शहर में सक्रिय होते ही मेयर भी जुटे किला बचाने में

Sat, 04 Aug 2018 01:22 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के शहर में सक्रिय होते ही मेयर भी जुटे किला बचाने में
मंत्री के सक्रिय होते ही मेयर जुटे किला बचाने में
विज्ञापन

अकाली दल और भाजपा पार्षदों को लेकर हिमाचल दौरे पर निकले
आपसी गुटबाजी खत्म करने और सीनियर डिप्टी मेयर के पद को हासिल करने पर बन रही रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के सक्रिय होने के बाद मेयर कुलवंत सिंह भी अपने दल के पार्षदों को एकजुट करने में जुट गए हैं। वे अकाली और भाजपा पार्षदों को लेकर हिमाचल दौरे पर निकल गए हैं। वहां मेयर नगर निगम की भविष्य की रणनीति बना रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि सीनियर डिप्टी मेयर पद के सपने दिखाकर पार्षदों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि कुछ पार्षद इस दौरे में शामिल नहीं हुए हैं। भले ही इसे निजी कारण बताया जा रहा है, लेकिन इसको लेकर भी राजनीति गर्माई हुई है।
पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू कुछ समय से शहर की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने हाल में अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी, जिसमें इलाके के लोग भी मौजूद थे। मीटिंग में लोगों की समस्याओं को मौके पर हल करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा नगर निगम के कामों में भी विधायक का दखल बढ़ता जा रहा है। हाल में ही नगर निगम के कमिश्नर भी बदल गए हैं। ऐसे में शहर में विकास का पहिया कैसे घूमेगा, इसको लेकर राजनीति गर्माई हुई।
विज्ञापन

इस बीच मेयर अकाली दल और भाजपा के पार्षदों, महिला पार्षदों के पतियों व कुछ पूर्व पार्षदों को लेकर हिमाचल प्रदेश चले गए हैं। जहां पर सभी को एकजुट करने की कोशिश है। कुछ अकाली नेता दबी जुबान में कहते हैं कि मेयर तो नाम के अकाली हैं, क्योंकि पार्टी की अधिकतर मीटिंग मेें वह शिरकत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व मेयर कुलवंत सिंह में मतभेद कई महीने से चल रहे हैं। प्रूनिंग मशीन के मामले में दोनों की राय बिल्कुल अलग है। अभी कुछ दिन पहले विधायक ने अफसरों के साथ मीटिंग की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ की तर्ज पर 40 लाख की लागत से दो नई मशीनें खरीदी जाएंगी। जबकि मेयर उक्त मशीनों को जुगाड़ कहते हैं। उनका कहना कि उनकी कोशिश यही है कि विदेश से मंगवाई मशीन को ही प्रयोग में लाया जाएगा।


तीन पार्षदों को न्योता नहीं दिया गया
पता चला है कि अकाली दल व बीजेपी के पार्षदों को मेयर अपने साथ हिमाचल ले गए हैं। अकाली दल के उन तीन पार्षदों को टूर का हिस्सा नहीं बनाया गया जो हाउस में मेयर को घेरने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा अकाली दल व बीजेपी कुछ पार्षद निजी कारणों के चलते टूर का हिस्सा नहीं बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed