फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   290 new cases of lumpi found in Mohali

मोहाली में आए लंपी के 290 नए केस

Sun, 14 Aug 2022 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
290 new cases of lumpi found in Mohali
मोहाली। पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के शनिवार को 290 नए केस सामने आए। हालांकि इस दौरान किसी भी पशु की मौत नहीं हुई। वहीं 359 पशु बीमारी को मात देकर ठीक हुए। इसके साथ ही जिले में इस समय सक्रिय पशुओं की संख्या 1029 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं डीसी अमित तलवार ने आदेश दिए हैं कि अगले 30 दिन तक जिले में कोई पशु मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने तीनों सब-डिवीजन में इस संबंधी आदेश भेज दिए हैं। साथ ही उक्त आदेशों को सख्ती से लागू करने की हिदायत संबंधित विभाग को दी है। पशुपालन विभाग के मुताबिक लंपी स्किन बीमारी इस समय स्वस्थ पशुओं को अपनी जकड़ में ले रहा है। वहीं बीमार पशुओं को लगातार टीकाकरण और दवा से ठीक किया जा रहा है। वहीं जिन पशुपालकों को लग रहा है कि उनके पशु को यह बीमारी हो सकती है। वे पहले से ही पशुओं का टीकाकरण करवा कर उन्हें सुरक्षित कर सकते हैं। जिले में अब तक 1090 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
अगर किसी भी पशु में लंपी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत नजदीक के डॉक्टर को फोन करना चाहिए। खरड़ के पशुपालक डॉ. नितिन गौतम से 98720-20045, तहसील मोहाली के पशुपालक डॉ. अब्दुल माजिद से 98152-54200 व तहसील डेराबस्सी के पशुपालक डॉ. अभिषेक अरोड़ा से 84379-32244 व जिला स्तर पर डॉ. हरप्रीत सिंह से 98156-62299 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed