फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   27 years old teacher died in road accident

डेराबस्सी : भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थी 27 वर्षीय अध्यापिका, ट्रक की टक्कर से मौत

Mon, 26 Apr 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
27 years old teacher died in road accident
मृतका दीक्षा। फाइल फोटो - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क हादसे में एक अध्यापिका की मौत हो गई। वहीं उसका भाई जख्मी हो गया। वह डेराबस्सी के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। मृतका की पहचान दीक्षा बांसल (27) निवासी गुलाबगढ़ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीक्षा अपने भाई आशीष बांसल के साथ मोटरसाइकिल पर जीरकपुर के डीमार्ट स्टोर से सामान लेकर घर आ रही थी। इस दौरान जब वह हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना भयानक था कि ट्रक मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन को अपने साथ घसीटता ले गया। हादसे में दीक्षा के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे जख्मी हालत में राहगीरों की मदद से उसका भाई सरकारी अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को दे दिया। बता दें कि दीक्षा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed