फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   23 tubewells will be installed in 6 months in the city, water scarcity will be away

जीरकपुर में अब पीने वाले पानी की किल्लत से शहरवासियों को मिलेगी निजात..

Sat, 10 Oct 2020 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
23 tubewells will be installed in 6 months in the city, water scarcity will be away
जीरकपुर। शहर के अंदर जिन कॉलोनियों में पानी की किल्लत महसूस की जा रही है, अब वहां नगर काउंसिल की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करके नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे लोगों को पीने वाले पानी को लेकर आ रही मुश्किलों से जल्द निजात मिलेगी। क्योंकि नगर काउंसिल की ओर से शहर की कॉलोनियों में अगले 6 महीनों के अंदर 23 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में नए ट्यूबवेल लगाने की जानकारी देते हुए जीरकपुर नगर काउंसिल की बिल्डिंग एवं इंजीनियरिंग शाखा के म्यूनिसिपल इंजीनियर मुकेश कुमार राय ने ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि नए ट्यूबवेलों के लिए नगर काउंसिल की ओर से करोड़ों रुपये के फंड खर्च करने को लेकर निकाय विभाग की आरे से सभी मंजूरियां मिल चुकी हैं और अब सिर्फ टेंडर अलाटमेंट की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ साल से शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की ओर से पीने के पानी की किल्लत को लेकर काउंसिल दफ्तर में शिकायतें दर्ज करवाई जाती रहती हैं। वहीं दूसरी ओर, काउंसिल दफ्तर के अधिकारियों की ओर से शिकायतों को दर्ज तो कर लिया जाता है, लेकिन उसके लिए पक्का समाधान करने के बजाए पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत करके काम चलाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होगा नए ट्यूबवेलों का निर्माण
1. एकेएस-1 पार्क, पभात।
2. गांव अड्डा झुग्गियां।
3. सुखना कॉलोनी स्टेडियम।
4. गांव सनौली।
5. गणेश विहार, हिम्मतगढ़ ढकोला।
6. शिव नगर, पीरमुछल्ला।
7. बिशनपुरा।
8. रामगढ़ भुड्ढा।
9. हरमिलाप नगर-1, बलटाना।
10. गोबिंद विहार, बलटाना।
11. कृष्णा एनक्लेव, ढकोली।
12. शिवा एनक्लेव, पभात।
13. वेटर्नरी अस्पताल के पास, पीरमुछल्ला।
14. पंजाब मॉडर्न एनक्लेव, बलटाना।
15. स्वास्तिक विहार कॉलोनी, पभात।
16. बसंत विहार, ढकोली।
17. गांव दयालपुरा।
18. पार्वती एनक्लेव, बलटाना।
19. जीरकपुर का वार्ड-26।
20. जीरकपुर का वार्ड-29।
21. वीआईपी रोड, बिशनपुरा।
22. सावित्री एनक्लेव, लोहगढ़।
23. ग्रीन सिटी, ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed