फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   22-year-old married man hanged after not getting work in lockdown, wife and child are left alone in the family

लॉकडाउन में काम नहीं मिलने से परेशान 22 साल के शादीशुदायुवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में पत्नी और बच्ची पड़े अकेले

Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
22-year-old married man hanged after not getting work in lockdown, wife and child are left alone in the family
लांडरां-बनूड़। गांव मोटेमाजरा में बुधवार की शाम एक 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मूल रूप से मुरादाबाद, यूपी निवासी बिट्टू पुत्र कृपाल के रूप में हुई है। वह तीन महीने से अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ गांव मोटेमाजरा में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक युवक लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने के कारण परेशान चल रहा था। बुधवार की दोपहर वह अपनी पत्नी को बनूड़ के अस्पताल से दवाई दिलाने के बाद घर लौटा था। इसके बाद वह एक कमरे में चला गया। शाम के समय भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी और मकान मालकिन ने उसे आवाजें लगाई, लेकिन वह नहीं बोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक अपनी पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा-174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed