{"_id":"629914bed4329e484f0382d0","slug":"22-got-jobs-in-employment-fair-157-got-shortlisted-mohali-news-pkl4525300164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 22 की लगी नौकरी,157 को किया गया शार्टलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 22 की लगी नौकरी,157 को किया गया शार्टलिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना काल के बाद आखिर अब रोजगार मेले शुरू हो गए हैं। इसके मद्देनजर वीरवार को फेज-छह शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह शौर्य चक्र सरकारी कॉलेज में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 232 विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से 157 विद्यार्थियों को कंपनियों ने शार्टलिस्ट किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सिलेक्शन करने के लिए 14 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। इस रोजगार मेले में बतौर मुख्यअतिथि डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार सरकारी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मेले में उपस्थित सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर चयनित किए गए 22 उम्मीदवारों को ऑफर लेटर भी सौंपे गए। कॉलेज प्रिंसिपल हरजीत गुजराल ने बताया कि रोजगार मेले में आईसीसी बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस जियो, टाइम्स ग्रुप, लियोम इंटरनेशनल, पीवीआर, पुखराज हेल्थकेयर, एनडी केयर, फ्यूजन बीपीओ, चीमा बॉयलर, ओशन टेक, बाबा श्रीचंद जैसी कई अन्य नेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस मेले में 232 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। 157 उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों ने उनकी योग्यता के मुताबिक शॉर्टलिस्ट किया। जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो की उप निदेशक मीनाक्षी गोयल, डीसीईओ मंजेश शर्मा, रश्मि प्रभाकर, प्रोफेसर घनशाम सिंह, डॉ. जसपाल सिंह और डीबीईई के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।