फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली की हेल्थ सर्विसिज भी एमरजेंसी मोड पर,

मोहाली की हेल्थ सर्विसिज भी एमरजेंसी मोड पर,

Fri, 01 Mar 2019 02:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
मोहाली की हेल्थ सर्विसिज भी एमरजेंसी मोड पर,
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते...
विज्ञापन

मोहाली की हेल्थ सर्विसिज इमरजेंसी मोड पर
डॉक्टर सहित सभी सेहत कर्मियों की छुट्टियां रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते राज्य में सेहत सुविधाओं को इमरजेंसी मोड पर रखा गया है। जिले में भी डॉक्टरों सहित सभी सेहत कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
वीरवार को केंद्र सरकार के आला अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्य की सेहत सुविधाओं का ब्यौरा लिया। इस बैठक में राज्य के आला सेहत अधिकारियों सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन मौजूद रहे। केंद्र ने आपात स्थिति के लिए राज्य में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी जानकारी ली। इसमें जिलावार आपरेशन थिएटर, आईसीयू, एंबुलेंस, दवाओं व स्टाफ की उपलब्धता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज ने बताया कि हमारे पास सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिले में सभी डॉक्टर्स और सेहत कर्मियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। दवाओं और सर्जिकल सामान की उपलब्धता को लेकर लिस्ट तैयार कर ली गई है। आपात सेहत सुविधाओं को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed