फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घग्गर पुल पर वाहन खराब होने से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर लगा जाम

घग्गर पुल पर वाहन खराब होने से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर लगा जाम

Mon, 27 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
घग्गर पुल पर वाहन खराब होने से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर लगा जाम
घग्गर पुल पर फंसी कार, चालकों के कई घंटे हुए बेकार
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम
दिल्ली से चंडीगढ़, शिमला जाने वाले राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी
- डेराबस्सी व जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर गांव भांखरपुर स्थित पुराना घग्गर पुल पर मरम्मत के कारण दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को जाम के कारण रविवार देर शाम परेशानी का सामना करना पड़ा। पुराने पुल पर हल्के वाहनों के लिए बनी सिंगल लेन में एक कार खराब होने के कारण यह दिक्कत पैदा हुई। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
बता दें कि घग्गर पुल पर गांव भांखरपुर घग्गर नदी पर पुराने पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। इस पुल पर जीरकपुर से डेराबस्सी जाने के लिए सिर्फ एक लेन है। जहां से सिर्फ हलके वाहनों को निकाला जा रहा है। जबकि जीरकपुर से डेराबस्सी आने वाले भारी वाहनों को एक लेन से डेराबस्सी से जीरकपुर जाने वाली यातायात के लिए बनाए गए पुल से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

जीरकपुर से डेराबस्सी भारी वाहनों के जाने वाली लेन में अचानक देर शाम एक कार खराब हो गई। इस कारण यातायात में बाधा पड़नी शुरू हो गई। हाईवे पर रविवार को आम दिनों से यातायात ज्यादा था। इस कारण कुछ देर में ही वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते ही कुछ मिनटों में घग्गर पुल से जीरकपुर मैकडोनल्ड रेस्तरां तक जाम लग गया। पहले जाम जीरकपुर से डेराबस्सी जाने वाली सड़क पर लगा लेकिन कुछ देर में ट्रैफिक बढ़ने के कारण डेराबस्सी से जीरकपुर जाने वाली तरफ जाम लग गया। शाम साढ़े छह बजे से लगे जाम को आठ बजे तक खुलवाने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस डेराबस्सी के इंचार्ज एएसआई बलविंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद डेराबस्सी व जीरकपुर के ट्रैफिक कर्मी वाहन को साइड कर जाम खुलवाने में जुटे रहे।

फोटो- हरजीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed