फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   21 cadets selected for NDA and other defence training academies in three weeks

Mohali News: 21 कैडेट का तीन सप्ताह में एनडीए और अन्य रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए हुआ चयन

Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
21 cadets selected for NDA and other defence training academies in three weeks
मोहाली। महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्स प्रेपटरी इंस्टीट्यूट के 21 कैडेटों का चयन मात्र तीन सप्ताह में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य प्रतिष्ठित रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए किया गया है। इस संस्था की स्थापना के बाद से अब तक कुल 276 कैडेट विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में जा चुके हैं। संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 154वें कोर्स के लिए कुल 18 कैडेटों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

इनमें पटियाला से आर्यन सोफ्त और ओजस गेंट, मोहाली से अनहद सिंह खतुमरिया, अरमानवीर सिंह अधी, हरकंवल सिंह, प्रजवीर सिंह, आदित्य मिश्रा, संगरूर से भाविक कंसल, मोहनप्रीत सिंह, बलराज सिंह हीरा, रोपड़ से ईशान शर्मा, बठिंडा से रणबीर सिंह और इश्मीत सिंह, जालंधर से समरवीर सिंह हीर और निमित सोनी, गुरदासपुर से मनजोत सिंह और तरनतारन से उदयबीर सिंह नंदा और गुरवंशबीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा कपूरथला के कैडेट गगनदीप सिंह का चयन कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) पुणे के कैडेट ट्रेनिंग विंग में टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) के 53वें कोर्स के लिए हुआ है, जबकि गुरदासपुर के कैडेट अर्शदीप सिंह और मोहाली के करण कौशिक का चयन एयरफोर्स अकादमी में 218वें कोर्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed