{"_id":"5cd7309dbdec2207410e6675","slug":"201557606557-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का 89.86 प्रतिशत रिजल्ट, हरवीर ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का 89.86 प्रतिशत रिजल्ट, हरवीर ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पीएसईबी द्वारा शनिवार को घोषित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जिले में 89.86 प्रतिशत रहा। छह विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई, जिनमें चार लड़कियां हैं। जिले के दो स्कूलों के विद्यार्थियों ने ही पहले चार स्थानों पर कब्जा जमाया। पहले और तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुबारकपुर के विद्यार्थी रहे, वहीं दूसरे और चौथे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। इसके अलावा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज 3बी1 मोहाली व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर मोहाली के एक-एक विद्यार्थी ने भी मेरिट में जगह बनाई।
पिछले वर्ष जिले का रिजल्ट 71.80 प्रतिशत रहा था, जबकि इस साल 18 फीसदी सुधार के साथ 89.86 प्रतिशत रहा। हालांकि प्रतिशत के लिहाज से मोहाली राज्य में 8वें पायदान पर रहा। शहर के लिए तो मेरिट का सूखा करीब दस बाद खत्म हुआ। पिछले साल जिले का कोई भी विद्यार्थी मेरिट में जगह नहीं बना पाया था। वहीं, सिटी मोहाली से तो पिछले दस सालों से कोई विद्यार्थी मेरिट में आ ही नहीं पाया था।
राज मिस्त्री की बेटी बनी सिटी टॉपर
राज मिस्त्री का काम करने वाले कृष्ण कुमार की तीन बेटियां हैं। मंझली बेटी आरती 12वीं में पंजाब बोर्ड की सिटी टॉपर बनी। मूल रूप से पानीपत के रहने वाले कृष्ण कुमार पिछले बीस सालों से मोहाली में रह रहे हैं। वह अपनी तीनों बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। आरती की मां कमलेश गृहणी हैं। वोकेशनल सब्जेक्ट्स शार्ट हैंड, टाइपिंग और मॉडर्न ऑफिस पैक्टिस जैसे सब्जेक्ट्स के साथ आरती ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। सिटी टॉपर बनी फेज 3बी1 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट आरती का स्टेट मेरिट में 19वां रैंक है। आरती जिस स्कूल की विद्यार्थी है, उसी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर है, साथ ही इस स्कूल में हाई टेक कंप्यूटर लैब भी है। ग्रेजुएशन करने के बाद आरती गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब करना चाहती हैं। आरती अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व टीचर्स को देती हैं।
विज्ञापन
ये हैं मोहाली के टॉपर
1. हरवीर कौर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुुबारकपुर, 97.78 प्रतिशत, स्टेट रैंक - 8
2. तरनप्रीत सिंह, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़, 97.56 प्रतिशत, स्टेट रैंक - 9
3. परमिंदर पाल सिंह, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुबारकपुर, 95.78 प्रतिशत, स्टेट रैंक - 17
4. सिमरनजीत कौर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़, 95.56 प्रतिशत, स्टेट रैंक - 18
5. आरती देवी, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3बी1 मोहाली, 95.33 प्रतिशत, स्टेट रैंक - 19
6. मुस्कान खान, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर, मोहाली, 95.33 प्रतिशत, स्टेट रैंक - 19