फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शहीदों की शहादत को नमन करने हेतू अटारी सीमा तक निकलेगी रैली

शहीदों की शहादत को नमन करने हेतू अटारी सीमा तक निकलेगी रैली

Fri, 23 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
शहीदों की शहादत को नमन करने हेतू अटारी सीमा  तक निकलेगी रैली
शहीद-ए-आजम की शहादत को समर्पित ‘सरहद दे राखे’ 25 को
विज्ञापन

शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए अटारी सीमा तक निकलेगी रैली
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
सरहदी लोक सेवा समिति की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत को समर्पित ‘सरहद दे राखे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे से रणजीत एवेन्यू स्थित माधव विद्या निकेतन स्कूल परिसर में होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश करेंगे। मुख्य अतिथि हॉकी ओलंपियन ब्रिगेडियर विशेष सेवा मेडल सम्मानित हरचरण सिंह होंगे, जबकि विशेष अतिथि प्रथम वुमन रेसलर सीनियर एशियन चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नवजोत कौर होंगी।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा की महासचिव एवं पार्षद एकता नागपाल एवं रामलखन सिंह ने बताया कि समारोह में बीएसएफ के डीआईजी जेएस ओबराय, प्रसिद्ध राज गायक हंसराज हंस, लोक गायिका डॉली गुलेरिया, गायक सन्नी सिंह विशेष तौर से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहीदों की याद में स्कूल प्रांगण से अटारी सीमा तक दोपहर बाद तीन बजे से रैली निकाली जाएगी। रैली अटारी सीमा स्थित रिट्रीट सेरेमनी स्थल पहुंचेगी, सेरेमनी में सैकड़ों नौजवान और महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि रैली में राज्य के छह सीमांत जिलों के हजारों देशभक्त को शामिल करेंगे। टू एंड फोर व्हीलर का काफिला अटारी सीमा पहुंचेगा और उक्त स्कूल प्रांगण में लौटेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदस्यों व मेहमानों के सफेद कुर्ता-पाजामा व केसरी पगड़ी वेशभूषा में होना अनिवार्य है, उक्त वेशभूषा पहनने वाले नौजवान ही कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों की शहादत को प्रणाम करते हए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सरहदी लोक समिति जीरकपुर के सदस्य सुधीर गौड़, राजीव शर्मा, विकास नागपाल, ज्ञानेंद्र माल, शशांक शेखर, शिवराज, अर्श अग्रवाल, सुविंदर सिंह, गगनदीप, दिनेश सिंह, भारती गौड़, कंचन सिंह, तमन्ना शर्मा, परी, सुनीता, मंजीत, गुरप्रीत और लवलीन कौर मौजूद थीं। जबकि समारोह को राष्ट्रीय सह-संयोजक मुरलीधर, उत्तरी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज, प्रांत प्रधान ब्रिगेडियर के. कुलदीप सिंह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर-405
‘सरहद दे राखे’ कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रैसवार्ता दौरान जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed