फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लावारिस पशु अब

लावारिस पशु अब

Sat, 16 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
लावारिस पशु अब
पशु लावारिस छोड़ने वालों पर दर्ज होंगे केस
विज्ञापन

नरमी बरतने वाले अफसरों पर भी गिरेगी गाज
ब्लॉक माजरी में लावारिस पशुओं के मामले को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त
एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश, तुरंत प्रभाव से होंगे लागू
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
ब्लॉक माजरी के गांवों में फसलों को लावारिश पशुओं द्वारा पहुंचाए जा रहे नुकसान को एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने कार्यसाधक अफसर खरड़, कुराली, नवां गराओ और ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर खरड़-माजरी को हिदायत जारी करते हुए कहा है कि वह समय पर अपने क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण करने को यकीनी बनाएं। साथ ही लावारिस पशुओं पर नकेल डालने के लिए जरूरी कार्रवाई करें। जो लोग अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना हुई तो लापरवाही मानी जाएगी और अधिकारियों को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को लावारिस पशुओं से बचाने की हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।

जिक्रयोग है कि इलाके में लावारिस पशुओं का आतंक काफी बढ़ गया है। ये पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके कारण कई बार सड़क हादसे भी होते हैं। कुछ समय पहले कुराली व खरड़ में लावारिस पशुओं के कारण लोग आफत में आ गए थे। ऐेसे में एसडीएम की तरफ से दिए गए आदेश को काफी अहम माना जा रहा है। इस मामले को इलाके के लोग सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के समक्ष भी उठा चुके थे। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पशुओं से बचाव के लिए जंगली एरिया में तार लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed