{"_id":"5cae4b87bdec2214492a9ee5","slug":"181554926471-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली-भाजपा और कांग्रेस वर्करों में चलीं कुर्सियां, एक-दूसरे पर फेंकी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली-भाजपा और कांग्रेस वर्करों में चलीं कुर्सियां, एक-दूसरे पर फेंकी सब्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़/लांडरां। शहर के मेन बाजार में अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा आयोजित लोकसभा पटियाला के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा की चुनाव सभा में अकाली-भाजपा और कांग्रेस के वर्कर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से कुर्सियां चलीं और वर्करों ने एक-दूसरे पर रेहड़ियों पर पड़ी सब्जियां फेंकीं। मामला बिगड़ता देख रखड़ा भाषण देने के बजाय लोगों का धन्यवाद करके ही चलते बने।
अकाली-भाजपा वर्करों ने लोकसभा हलका पटियाला से उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा के कई गांवों में सभा को संबोधित करने के बाद अंत में शहर के मेन बाजार में चुनाव बैठक रखी थी। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रखड़ा मेन बाजार में पहुंचे। उनके आने के बाद मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन साधू सिंह खलौर ने सभा में संबोधित किया। इसके बाद हलका राजपुरा के इंचार्ज हरजीत सिंह गरेवाल ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज पर जुबानी वार किए। विधायक के विरुद्ध गरेवाल द्वारा किए गए वार वहीं आसपास मौजूद उनके वर्करों को अच्छे नहीं लगे तो वह भी बैठक में बोलने लगे। इसी बीच अकाली-भाजपा व कांग्रेस वर्करों में तकरार बढ़ने लगी और देखते ही देखते उनमें हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कुर्सियां और रेहड़ियों पर पड़ी सब्जियां फेंकी गईं।
मामले में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि बाजार में हुई इस बैठक में लोग न जुटने के कारण भाजपा नेता बौखला गए थे और विधायक के विरुद्ध गलत बयानबाजी कर रहे थे, जबकि भाजपा-अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्कर शराब के नशे में थे और बैठक में विघन डाल रहे थे। जब उनको शांत रहने के लिए कहा तो उसने हाथापाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है और न ही दोनों पक्षों द्वारा उनके पास कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है।