{"_id":"5cae4b80bdec2214222a94c4","slug":"181554926464-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज-5 के ढाबे पर हुए विवाद ने लिया राजनीतिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज-5 के ढाबे पर हुए विवाद ने लिया राजनीतिक रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-5 स्थित ढाबे पर शनिवार को हुआ विवाद राजनीतिक रंग ले गया। इसमें कांग्रेस और अकाली दल एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने पहले कांग्रेस नेता पर केस दर्ज किया था। दुकानदार का आरोप था कि मंत्री व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के दबाब में उन पर केस दर्ज किया गया। बुधवार को अकाली दल के नेता व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा फेज-5 स्थित उक्त ढाबे पर पहुंचे। उनके साथ एसजीपीसी मेंबर परमजीत कौर लांडरां, शिरोमणि अकाली दल के जिला यूथ प्रधान परमिंद्र सिंह सोहाना मौजूद रहे। ढाबा मालिक से उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। पुलिस प्रशासन कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ढाबा मालिक पर हमला करने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह चौहान के बयानों पर पुलिस ने उल्टा ढाबा मालिक पर भी केस दर्ज करके इस बात का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल किसी भी कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगा और किसी के साथ धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी।
यूथ अकाली नेता परमिंद्र सिंह ने कहा कि शहर में पढ़े-लिखे और अमन पसंद लोग रहते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता शराब पीने को लेकर दुकानदारों पर ही अत्याचार करने लग पड़े हैं। पुलिस को चाहिए कि ढाबा मालिक दलीप सिंह बिष्ट पर दर्ज किया क्रॉस केस तुरंत वापस लिया जाए। मोहाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह पारस ने भी ढाबा मालिक पर केस दर्ज किए जाने का विरोध किया।
जिक्रयोग है कि गत शनिवार को जिला कांग्रेस महासचिव परमजीत सिंह कार में सवार होकर ढाबे पर आया था। इसके बाद आरोप लगाया कि उन्होंने वहां पर खुले में शराब पीनी चाही तो विवाद हो गया था और ढाबा मालिक से मारपीट की थी। सामान तक तोड़ डाला था।
विज्ञापन
रोष मार्च निकाला, आज एसएसपी से मिलेंगे
फेज-5 मोहाली के ढाबा संचालक दिलीप सिंह बिष्ट एवं उनके बेटे के साथ मारपीट के विरोध में उत्तराखंडी समाज ने रोष मार्च निकाला। इस दौरान उत्तराखंडी समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गण्यमान्य व्यक्ति मार्च में शामिल हुए। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रवासी नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप नवानी ने कहा कि इस मामले में उत्तराखंडी समाज के प्रतिनिधि 11 अप्रैल को एसएसपी से मुलाकात करेंगे।