{"_id":"59610a394f1c1b27718b478e","slug":"181499531833-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस चेयरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस चेयरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसईबी के वाइस चेयरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
- सरकार ने इस्तीफे को किया मंजूर, निजी कारण बताई वजह
-बोर्ड के दोनों अहम पद खाली, कई नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शनिवार को वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार टंडन ने भी अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। सुरेश कुमार टंडन ने इस्तीफा देने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया है। वहीं, अब बोर्ड का नया चेयरमैन व वाइस चेयरमैन कौन होगा। इसको लेकर कयासों का बाजार गरम है। हालांकि, अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। दोनों अहम पद खाली हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुरेश कुमार टंडन बोर्ड के तीन बार वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। वह तीसरी बार जून 2015 वाइस चेयरमैन बने थे। पहली बार 2007 से 2008 व दूसरी जनवरी 2010 से जनवरी 2014 तक अपने पद पर रहे। प्रो. टंडन का अब तक का सारा कार्यकाल विवादों से कोसों दूर रहा है। वह बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। उन्हें कभी भी कर्मचारियों के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। जिक्रयोग है कि टंडन बीजेपी के कोटे से तीनों बार वाइस चेयरमैन बने थे। नई सरकार बनने के साथ यह तय माना जा रहा था कि वह अपने पद से त्याग पत्र दे देंगे। इससे पहले बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे से पहले विजिलेंस ने उनके घर में दबिश दी थी। साथ ही उनकी नियुक्ति संबंधी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया था। इसके चलते उस समय वह काफी आहत थे। हालांकि सरकार बोर्ड के गिरते स्तर को कारण बता रही थी। इस बार बोर्ड ने मार्क्स की माडरेशन पालिसी अपनाई थी। साथ ही विद्यार्थियों को कोई ग्रेस अंक नहीं दिए गए थे। वहीं, दूसरी तरफ उनके पद छोड़ने के बाद सारी जिम्मेदारी टंडन पर थी। जैसे ही शनिवार को बोर्ड ने कंपार्टमेंट का रिजल्ट घोषित किया। इसके बाद उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था।