फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.80 lakh cheated from two women in the name of sending them to Canada

Mohali News: कनाडा भेजने के नाम पर दो महिलाओं से 1.80 लाख ठगे

Mon, 24 Jul 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh cheated from two women in the name of sending them to Canada
मोहाली। फेज-2 स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी की ओर से दो महिलाओं को कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 की पुलिस ने फ्लाई रूट कंसलटेंट इमीग्रेशन कंपनी के मालिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जसदीप कौर निवासी लुधियाना ने बताया कि वह और ज्योति गिरोत्रा निवासी टीडीआई सिटी मोहाली ने उक्त आरोपी को कनाडा भेजने के लिए 1.80 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी उक्त आरोपी ने उन्हें न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए। इसके बाद जब वह अपने पैसे लेने के लिए उसके दफ्तर गए तो देखा कि उनका दफ्तर बंद था। इसके बाद जब आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो वह भी बंद आया। इससे परेशान होकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed