फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   18 years have passed since Mohali became a district, police line is still being run in a rented factory.

Mohali News: मोहाली को जिला बने 18 साल बीते, अब भी किराए की फैक्टरी में चलाई जा रही पुलिस लाइन

Thu, 19 Dec 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
18 years have passed since Mohali became a district, police line is still being run in a rented factory.
मोहाली। वर्ष-2006 में मोहाली को जिला बनाया गया था और अब जिला बने 18 साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक पुलिस मुलाजिमों को सुविधाएं देने के लिए अपनी पुलिस लाइन नहीं बनाई गई है। क्योंकि जिले की पुलिस लाइन अभी भी किराए की फैक्टरी में चलाई जा रही है। जब मोहाली जिला बना था तो लोगों की उम्मीद थी कि उनको प्रशासकीय कामों के लिए रोपड़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ, अब भी जिले की अपनी पुलिस लाइन नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 10 साल बाद सरकार ने इसके लिए सेक्टर-76 में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स बनाते लोगों को सभी सुविधाएं एक ही हुए छत के नीचे देने की योजना को साकार कर दिया। विभाग ने इसके लिए दो-तीन जगह भी देखी हैं, लेकिन इसके फाइनल होने का इंतजार हो रहा है। इस बारे में 2021 में उस समय के एसएसपी ने गमाडा को पत्र भी लिखा था लेकिन अब तक जगह नहीं मिल पाई है। अब मौजूदा एसएसपी दीपक पारीक भी मोहाली में पुलिस लाइन को लेकर तेज गति से काम कर रहे हैं। इनके अनुसार जल्द ही मोहाली जिले को अपनी नई पुलिस लाइन मिल जाएगी। इनका कहना है कि विभाग द्वारा लाइन को लेकर जगह देखी गई है और जल्द ही इस संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मोहाली में पुलिस लाइन बनाने के लिए सबसे बड़ी दिक्कत जगह की है। यहां पर जगह की कीमत ज्यादा होने के कारण विभाग शहर के आसपास पुलिस के लिए जगह निश्चित नहीं कर पा रहा है। इस कारण वीआईपी सिटी कहे जाते शहर की पुलिस लाइन अभी खस्ता हालत किराए की फैक्टरी में चल रही है। जिले में अभी पुलिस की लाइन औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 में चल रही है लेकिन वहां जगह की तंगी है। नई पुलिस लाइन बनाने के लिए दो-तीन जगह देखकर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले फेज-11 के सामुदायिक केंद्र में थी पुलिस लाइन

2006 में रोपड़ से अलग करके जब मोहाली जिला बनाया गया तो अस्थायी तौर पर पुलिस लाइन को फेज-11 स्थित सामुदायिक भवन से चलाया जा रहा था। काफी समय तक यह यहीं से चलती रही, लेकिन लोगों के विरोध के बाद इसे यहां से बदलकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में स्थित इंडस्ट्री विभाग के एक बंद पड़ी फैक्टरी में भेज दिया गया। अब यह कई साल से यहीं से चल रही है।




किराए के घरों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मी

मोहाली में पुलिस लाइन नहीं होने के चलते यहां पर ट्रांसफर होकर आने वाले पुलिस स्टाफ को सबसे पहले रहने के लिए घर का इंतजाम करना पड़ता है। किराए के घर होने के चलते कई बार उन्हें मकान मालिक से दिक्कत की वजह से घर भी बदलना पड़ता है। इन सबके बीच उनके लिए अपना काम सही ढंग से करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed