फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   18 bikes, three Activas, two bicycles recovered, 13 miscreants arrested

Mohali News: 18 बाइक, तीन एक्टिवा, दो साइकिल बरामद, 13 बदमाश गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
18 bikes, three Activas, two bicycles recovered, 13 miscreants arrested
खरड़। पुलिस ने सात मामलों में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों से विभिन्न मुकदमों के तहत चोरी किए 18 मोटरसाइकिल, तीन एक्टिवा, दो साइकिल, एक घापा (तेजधार हथियार), एक नकली पिस्तौल, एक इन्वर्टर बैटरी, एक पर्स और चार सिलेंडर बरामद किए गए हैं। डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोटरसाइकिल, नकली पिस्तौल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना बलोंगी, थाना सदर खरड़ और सिटी खरड़ के मुख्य अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों, चोरी की वारदातों और लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करण सिंह निवासी चंडीगढ़, सचिन निवासी बलोंगी, रमन कुमार निवासी बलोंगी, चतन सिंह निवासी बलोंगी, अमनदीप सिंह निवासी गांव बस्सी गुलाम होशियारपुर, धीरज मसीह निवासी खरड़, गुरतेज सिंह निवासी खरड़, हरप्रीत सिंह निवासी खरड़, कमलदीप सिंह निवासी गांव बजहेड़ी, सिकंदर सिंह निवासी खरड़, नितिन धवन निवासी खरड़, रवि शर्मा निवासी प्रीत नगर शिमलापुरी लुधियाना और अभे निवासी गांव घड़ूआं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed