फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों की बादशाहत

12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों की बादशाहत

Sun, 12 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों की बादशाहत
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शनिवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार भी बाजी लड़कियों के हाथ ही लगी। भले ही स्टेट के पहले तीन टॉपर्स में एक लड़के ने बाजी मारी है, लेकिन बाकी टॉप पोजिशन पर लड़कियों की बादशाहत रही। मेरिट लिस्ट में 227 लड़कियां और 92 लड़के जगह बनाने में कामयाब रहे। पिछले वर्षों की तुलना में रिजल्ट में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। इस बार रिजल्ट 86.41 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से 20.44 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में 269228 रेगुलर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 232639 ने परीक्षा पास की। इसी तरह ओपन स्कूल के जरिए 21690 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12694 पास हुए। इनका रिजल्ट 58.52 प्रतिशत रहा। राज्य के सरकारी स्कूलों ने बेहतर नतीजे दिए। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 88.14 प्रतिशत रहा। इसी तरह राज्य के मेरिटोरियस स्कूलों के नतीजे भी बेहतरीन रहे, जिनका रिजल्ट 99.46 प्रतिशत रहा। इसके अलावा एफिलेटिड व आदर्श स्कूलों का रिजल्ट 85.35 प्रतिशत, जबकि एसोसिएटिड स्कूलों का रिजल्ट 83.69 प्रतिशत व एडिड स्कूलों का 82.34 प्रतिशत रहा। बता दें कि वर्ष 2018 में 12वीं का रिजल्ट 65.97 प्रतिशत, जबकि वर्ष 2017 में 62.36 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed