{"_id":"5960f8634f1c1b02288b4706","slug":"171499527267-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैमरों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैमरों पर नजर
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तस्करों व अपराधियों पर कैमरे रखेंगे नजर
- शहर के पांच प्वाइंटों पर कैमरे लगाने का काम शुरू
- कैमरे हाईरेजोल्यूशन और नाइट विजन वाले है
-एसएसपी आफिस से भी इन स्थानों पर रखी जा सकेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में बढ़ रहीं आपराधिक वारदातों व तस्करी के केसों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस ने शहर के पांच एंट्री प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। यह कैमरे हाई रेजोल्यूशन व नाइट विजन वाले होंगे। वहीं, कैमरे सीधे पुलिस मुख्यालय से जोड़ जाएंगे। उम्मीद है कि एक हफ्ते में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। यह काम एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे वारदातों पर नकेल कसी जा सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस का थिंक टैंक आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने के लिए काफी समय से प्लानिंग में जुटा था। इस बीच अधिकारियों के ध्यान में आया कि अगर कुछ जगह कैमरे लगा दिए जाएं, तो काफी हद तक वारदातों को रोका जा सकता है। इसके बाद पुलिस की टीम ने इलाके का सर्वे किया। साथ ही उन संवेदनशील स्थानों की पड़ताल की। जहां पर कैमरे लगाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके बाद जिला पुलिस ने यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। इसके बाद पांच स्थानों को कैैमरे लगाने के लिए चुना गया है। चुने गए सारे प्वाइंट अति महत्वपूर्ण हैं। वहीं, शहर के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय में पुलिस को इन स्थानों से नशीले पदार्थों से लेकर सोने तक की रिकवरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट रोड स्थित बाकरपुर, फेज-3 स्थित एमओ लाइट प्वाइंट, सेक्टर-48 स्थित गोल्फ रेंज, बलौंगी बैरियर प्वाइंट व मुल्लांपुर बैरियर शामिल हैं। जहां पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनके लिए स्पेशल किस्म का बीट बॉक्स तक बनाया गया है। ताकि वहां पर रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जा सके। जिक्रयोग है कि वैसे तो शहर में 104 जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई थी। जगह की निशानदेही की गई थी। एक महिला पार्षद ने इस मामले को नगर निगम की मीटिंग में उठाया था। वहीं, मोहाली विकास मंच ने इसके लिए अपने स्तर पर काफी प्रयास किए थे। लेकिन यह बात सही तरीके से आगे नहीं बढ़ पाए थे। हालांकि कुछ जगह ट्रायल के तौर पर कैमरे लगाए भी गए थे।
क्यों हैं पांचों प्वाइंट महत्वपूर्ण
शहर के दो जिन प्वाइंटों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं वहां पर सबसे अधिक ड्रग्स, सोना और शराब तस्करी या अपराधी पकड़े जाते हैं। एयरपोर्ट रोड पर कुछ समय पहले पुलिस ने दिल्ली से गैर कानूनी तरीके से 160 किलो सोना लेकर आए रहे लोगों को पकड़ा था। इसके बाद एसटीएफ ने भी यहां पर हेरोइन तस्कर काबू किए थे। इसी तरह गोल्फ रेंज वाले नाके पर 42 लाख की जाली करेंसी व शराब पकड़ी जा चुकी है। बलौंगी व मुल्लांपुर में शराब व अन्य सामानों की तस्करी होने के केस पुलिस ने पकड़े थे। जबकि एमओआई प्वाइंट पर भी पुलिस कई अपराधियों को पकड़ चुकी है। यह सारे प्वाइंट चंडीगढ़ से सटे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर भी कैमरे की नजर
सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स के अंदर तो पहले से ही प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। लेकिन अब प्रबंधकीय कांप्लेक्स के मेन गेट और बाहरी तरफ भी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। यह सारी कार्रवाई सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए की जा रही है।