फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड की तर्ज पर मिलेगा बड़ा मैदान

चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड की तर्ज पर मिलेगा बड़ा मैदान

Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड की तर्ज पर मिलेगा बड़ा मैदान
शहर के लोगों की सुविधा के लिए बनी नई रणनीति
विज्ञापन

मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर पंजाब सरकार को भेजा

अमित शर्मा
मोहाली। वीआईपी शहर में अब बड़ा राजनीतिक प्रोग्राम या समागम क रवाने के लिए लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जल्दी ही परेड ग्राउंड की तर्ज पर एक मैदान स्थापित होगा। यह मैदान शहर के अंदर ही होगा। यह प्रस्ताव नगर निगम की तरफ से पास करके निकाय विभाग व सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही जगह अलाट की जाएगी। इसकी पुष्टि खुद नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शहर में पहले फेज-सात दशहरा मैदान में में कई प्रोग्राम होते थे। लेकिन कुछ समय पहले ही गमाडा द्वारा संपत्ति की गई ई नीलामी में अब साइट बिक चुकी है। इसके अलावा दूसरा बड़ा ग्राउंड भी नीलाम हो चुका है। ऐसे में शहर में कोई ऐसी जगह नहीं बच पाई है। जहां पर यह समागम हो पाए। सबसे बड़ी बात इस साल दशहरा समारोह कहां करवाया जाएगा। इसको लेकर भी धार्मिक संस्थाएं परेशानी में है। शुक्रवार को हाउस की मीटिंग में भी मामला पार्षद परमजीत सिंह काहलों की तरफ से उठाया गया था। उनकी दलील थी कि इस चीज का शहर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में शहर में एक स्थान विकसित किया जाना चाहिए। जहां पर ऐसे समागम हो पाए, जिसके बाद कई अन्य पार्षदों ने भी यह मुद्दा उठाया। साथ ही मेयर ने तय किया है कि यह मुद्दा बड़ा अहम है। ऐसे में शहर के अंदर ही एक स्थान विकसित किया जाएगा। जहां पर धार्मिक व राजनीतिक समागम हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही यह कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


स्टेडियमों को सरकार ले अपने अधीन
शहर में गमाडा द्वारा बनाए गए अधिकतर स्टेडियम प्राइवेट कंपनी को सौंप दिए गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि कई जगह कंपनी वाले लोगों से मनमाने रेट वसूल रहे हैं। करीब तीन महीने पहले इस मामले को अकाली पार्षद उठा चुके हैं। इस दौरान मीटिंग में पार्षदों ने दलील रखी थी कि इन स्टेडियमों को नगर निगम अपने अधीन लेकर शहर को राहत दें। जबकि दूसरी तरफ मेयर की दलील थी कि अगर यह निगम के अधीन आते हैं तो निगम को काफी खर्च करना पड़ेगा। ऐसे में सरकार से पत्र लिखकर अपील की जाएगी कि उक्त स्टेडियम सरकार अपने अधीन ले। ताकि इलाके का विकास सही तरीके से हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैलियां और धरनों के लिए भी मिलेगा अलग ग्राउंड
मोहाली शहर में अब चंडीगढ़ की तर्ज पर ही रैलियां व धरने के लिए रैली ग्राउंड भी बन रहा है। इसके लिए लांडरां लखनौर रोड पर जगह की निशानदेही की गई है। जल्दी ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि इसके बनने से शहर में आए दिन होने वाले धरनों व रैलियों से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed