{"_id":"5a32deba4f1c1b96368b49aa","slug":"161513283258-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरब अपार्टमेंट के मुलाजिम को चार महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरब अपार्टमेंट के मुलाजिम को चार महीने से नहीं मिला वेतन
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब अपार्टमेंट के मुलाजिम को चार महीने से नहीं मिला वेतन
मुलाजिमों ने काम बंद कर मैनेजमेंट के खिलाफ किया प्रदर्शन
जल्द वेतन नहीं मिला तो गमाडा के खिलाफ किया संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-88 स्थित गमाडा का पूरब अपार्टमेंट्स एक बार फिर विवादों में आ गया है। अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी कर्मियों, सफाई वर्करों व हाउस कीपिंग स्टाफ ने वीरवार को काम रोक दिया। उनका आरोप है कि चार महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया है। लोगों ने साफ किया है कि जल्द उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह गमाडा आफिस का घेराव करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह मुलाजिमों ने काम बंद मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। सीनियर सुपरवाइजर जतिंद्र उर्फ जीतू, संजीव कुमार, गुरविंद्र सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार व सोनू ने बताया कि गमाडा द्वारा उन्हें 24 अगस्त को पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स के मेन गेट पर सिक्योरिटी, हाउस कीपिंग व सफाई के लिए तैनात किया गया था। उन्हें एक निजी कंपनी के माध्यम से भर्ती किया गया था, लेकिन गमाडा की ओर से उन्हें भुगतान करना था। उक्त कर्मियों ने कहा कि चार महीने बीत जाने पर भी उन्हें गमाडा की ओर से वेतन नहीं दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों का भी यही कहना है कि गमाडा की ओर से उनके पैसे नहीं आ रहे हैं। कर्मियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण परिवारों का गुजारा मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके वेतन नहीं दिए गए तो वे गमाडा आफिस के आगे जाकर धरना देंगे।
इस संबंध में कंपनी के मैनेजर अमरदीप सिंह ने कहा कि मुलाजिमों को वेतन गमाडा द्वारा दिया जाना है। लेकिन गमाडा द्वारा अब तक कंपनी को उनका पैसा नहीं दिया गया। इस कारण वेतन नहीं दिया जा सका है। उन्होंने बताया कि गमाडा अधिकारियों ने कंपनी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुलाजिमों को सैलरी दे दी जाएगी।