फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर नगर काउंसिल की हाउस की बैठक में अधिकारियों को विधायक ने सुनाई खरी-खोटी

जीरकपुर नगर काउंसिल की हाउस की बैठक में अधिकारियों को विधायक ने सुनाई खरी-खोटी

Sat, 18 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर नगर काउंसिल की हाउस की बैठक में अधिकारियों को विधायक ने सुनाई खरी-खोटी
नगर काउंसिल की हाउस मीटिंग में अफसरों पर बरसे विधायक
विज्ञापन

एनके शर्मा ने लगाए आरोप, अधिकारियों ने नौ महीनों में विकास कार्यों का घटिया नमूना पेश किया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर नगर काउंसिल के पार्षदों की हाउस बैठक में हलका विधायक ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने कहा कि नगर काउंसिल के 17 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अधिकारियों ने नौ महीनों में शहर में विकास कार्यों का घटिया नमूना पेश किया है। बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधायक ने ईओ को आड़े हाथों लिया। विधायक ने अपनी जेब से एक कागज निकाला और मीडिया कर्मियों को दिखाते हुए कहा कि वीआईपी रोड पर कोई व्यक्ति निजी कमेटी बनाकर लोगों से पार्किंग के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ रहा है। जब इस बारे में अधिकारियों को सूचना तक दी गई तो कोई एक्शन नहीं लिया गया। हाउस की बैठक में सभी 31 पार्षदों के अलावा हलका विधायक एनके शर्मा भी उपस्थित रहे।

रेहड़ी-फड़ी वालों से अधिकारियों की सांठगांठ
विधायक पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल हुए। हालांकि काउंसिल अध्यक्ष कुलविंदर सोही चुप ही बैठे रहे जबकि विधायक ने मोर्चा संभाले रखा। विधायक ने अधिकारियों पर रेहड़ी फड़ी वालों के साथ सांठगांठ के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर हजारों रेहड़ियां चल रही हैं। इन्हें सड़कों पर से हटाने के लिए अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि रेहड़ी फड़ी वालों से परेशान होकर लोग रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं। परेशान लोग रोजाना उनके पास शिकायतें लेकर आते हैं।
विज्ञापन


विधायक के टारगेट पर रहे ईओ
बैठक के दौरान ईओ एसके अग्रवाल विधायक के टारगेट बने रहे। उन्होंने कहा कि पिछली मीटिंग में वीआईपी रोड पर बेसमेंट में डिस्कोथेक बंद करवाने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अधिकारियों ने डिस्कोथेक बंद करने के बजाय उस इमारत के मालिक को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। आरोप है कि सरकारी नियमों को पूरा किए बगैर अधिकारियों ने डिस्कोथेक को क्लीयरेंस कैसे प्रदान कर दी। जबकि वीआईपी रोड रिहायशी क्षेत्र होने के कारण वहां पर रहने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। विधायक ने अधिकारियों को तुरंत डिस्कोथेक को बंद कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ सफाई, अवैध निर्माण रोकने को लेकर प्रस्ताव किए पारित
नगर काउंसिल अध्यक्ष कुलविंदर सोही ने बताया कि शहर के अंदर सफाई व्यवस्था को लेकर सॉलिड वेस्ट प्लांट की जगह निजी कंपनी को ठेका देकर कूड़ा डंप करने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके तहत कूड़ा निजी कंपनी को दिया जाएगा, जो कूड़े को शहर से बाहर ले जाकर डंप करने का काम करेगी। सोही ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण कार्यों पर रोक के लिए अधिकारियों को कानून में बदलाव कर सख्त नियम बनाने को कहा गया है। वहीं, कोई निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अधिकारियों के अलावा वार्ड पार्षद से मंजूरी लेना अनिवार्य किया जाए, ताकि इलाकों के अंदर होने वाले अवैध निर्माण कार्यों को रोका जा सके।
इस मौके पर ईओ एसके अग्रवाल, एससी कुलदीप वर्मा, एसडीओ सुखविंदर सिंह, वरिंदर कुमार, जेई पवन कुमार, सीनियर उपप्रधान परमजीत कौर सोढ़ी, पार्षद सुरिंदर छिंदा, दविंदर बराड़, जगदेव सिंह (ढकोला), राजवंत कौर मांगट, प्रवीण शर्मा, शकुंतला आर्या मौजूद थीं।


कोट्स :::::::
विधायक एनके शर्मा की वीआईपी रोड पर लोगों द्वारा पार्किंग के नाम पर हजारों रुपये लिए जाने के मामले की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
- एसके अग्रवाल, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed