फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाब में अवैध कालोनियां काटने वालों पर गिरेगी गाज

पंजाब में अवैध कालोनियां काटने वालों पर गिरेगी गाज

Wed, 19 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में अवैध कालोनियां काटने वालों पर गिरेगी गाज
मोहाली। जल स्रोत और खनन मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने मंगलवार को आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग का प्रभार भी संभाल लिया है। पुडा भवन में प्रभार संभालने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान सरकारिया ने अवैध कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कॉलोनाइजरों को किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनियां बनाने नहीं दी जाएंगी। नियमों के अनुसार काम करने वालों को विभाग द्वारा हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारिया ने कहा कि शहरों के विकास और योजनाबंदी में आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अहम भूमिका है इसलिए इस विभाग के कामकाज को और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तनदेही और ईमानदारी के साथ काम करना होगा। इससे पहले आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने सुखविंदर सिंह सरकारिया को विभाग के कामकाज से अवगत करवाया और विभिन्न ब्रांचों के अधिकारियों के साथ जान-पहचान करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी और असरदार ढंग से लागू करने में विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed