{"_id":"5d07f8d88ebc3e5096325500","slug":"156080353118-mohali-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेहत मंत्री के दरबार पहुंचा शराब ठेकों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सेहत मंत्री के दरबार पहुंचा शराब ठेकों का मामला
विज्ञापन
मोहाली। शहर के विभिन्न रिहाइशी एरिया के पास खुल रहे शराब के ठेकों का मामला गर्मा गया है। विभिन्न एरिया के लोगों ने सोमवार को इस मामले में विधायक एवं राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से मुलाकात कर उन्हें ठेकों के चलते आ रही समस्याओं के बारे में बताया। मंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं दी जाएगी।
सोमवार को सबसे पहले सेक्टर-79 के लोग सीधे मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे। उन्होंने मंत्री को कहा कि उनके एरिया में गलत तरीके से ठेका खोला जा रहा है जिसे वह किसी भी स्थिति में नहीं खुलने देंगे। भले ही उन्हें इसके लिए संघर्ष भी क्यों न करना पड़े। उन्होंने साफ किया है कि वह ठेके का काम दोबारा नहीं शुरू होंगे देंगे।
इसी तरह एयरोसिटी वेलफेयर एसोसिएशन व समूह इलाका निवासी रविंदर पाल सिंह तुल्ली प्रधान व विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में सेहत मंत्री से मिले। लोगों ने ठेके से हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। इसके बाद मंत्री ने मौके पर ठेके को बंद करवाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
मोहाली में शराब के कारोबार से करीब 200 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। वहीं, अब सरकार नए बस रहे एरिया में शराब के ठेके खोल रही है। इसी कड़ी में मोहाली जिले में दस के करीब ठेके खुलने जा रहे हैं।
अमर उजाला द्वारा भी इस मामले को गंभीरता से उठाया जा रहा है। 16 जून के अंक में अमर उजाला द्वारा एयरोसिटी के शराब ठेके व 17 जून के अंक में शराब ठेके के विरोध में धरना, काम बंद करवाकर उठे लोग शीर्षक से मुद्दे को उठाया था। सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के बाद यह मामला गर्माया है।
बस क्यू शेल्टर तो बना नहीं, ठेका बना दिया
सेक्टर-69 में एक जगह जहां लोग काफी समय से बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग कर रहे थे सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। जबकि वहां पर शराब का ठेका बना दिया गया। इसके बाद लोगों ने इसे तोड़ डाला। इसके अलावा 71 में भी ऐसी स्थिति बनी है।