फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तेपला-बनूड़-लांडरां मार्ग की धीमी रिपेयर को लेकर नारेबाजी

तेपला-बनूड़-लांडरां मार्ग की धीमी रिपेयर को लेकर नारेबाजी

Mon, 17 Jun 2019 01:01 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
तेपला-बनूड़-लांडरां मार्ग की धीमी रिपेयर को लेकर नारेबाजी
बनूड़/लांडरां। तेपला से बनूड़ होकर लांडरां को जाते राष्ट्रीय मार्ग की खस्ता हालत पर विचार करने कि लिए रविवार शाम को बनूड़ बैरियर पर शहर विकास मंच ने बैठक बुलाई। मंच के सदस्यों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उक्त मार्ग की रिपेयर में तेजी लाने के लिए 23 जून का अल्टीमेटम देते 24 जून से बैरियर पर भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। लोगों ने एनएचएआई और पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंच के कन्वीनर शैंटी थमन, काउंसलर कैप्टन बंत सिंह, करनैल सिंह कंबोज, वरिंदर नीला कराला, चरनजीत सिंह तंगोरी, हैप्पी धीमान, प्रगट सिंह बनूड़ ने कहा कि एनएचएआई ने बनूड़ की लॉ की स्टूडेंट द्वारा डाली गई जनहित पिटीशन के जवाब में साढ़े 5 करोड़ की लागत से खरड़ की तरफ से सड़क की रिपेयर शुरू कराने का जवाब पेश किया था। उन्होंने कहा कि रिपेयर का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है और 20 दिन में सड़क के छोटे से हिस्से में रिपेयर हुई है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं और हर रोज घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचएआई द्वारा बनूड़-जीरकपुर सड़क पर स्थित गांव अजीजपुर स्थित टोल बैरियर को लाभ पहुंचाने के चक्कर में रिपेयर का कार्य लटकाया जा रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के अलावा विधायकों को सड़क की रिपेयर के कार्य में तेजी लाने और बनूड़ की तरफ से रिपेयर कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed