फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने खून से मांगपत्र लिखकर सीएम को भेजा

आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने खून से मांगपत्र लिखकर सीएम को भेजा

Sun, 16 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने खून से मांगपत्र लिखकर सीएम को भेजा
कुराली। आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया और खून से मांगपत्र लिखकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सामाजिक सुरक्षा बाल एवं महिला विकास विभाग की मंत्री अरुणा चौधरी को भेजे। मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर यूनियन 6 जुलाई से अरुणा चौधरी की दीनानगर वाली रिहायश के आगे भूख हड़ताल शुरू करेगी। इसमें प्रतिदिन 51 मेंबर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की प्रधान बलजीत कौर रकौली के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए मुलाजिमों ने कहा कि सरकार उनसे सरकारी मुलाजिमों की तरह काम ले रही है, जबकि सुविधाएं और वेतन देने में भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अक्तूबर 2018 में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के वेतन में क्रमश: 1500 और 750 रुपये प्रति महीने बढ़ाए थे और केंद्र की ओर से 60 फीसदी राशि भी जारी की गई थी, जबकि पंजाब सरकार की ओर से अपने हिस्से की 40 फीसदी राशि जारी नहीं की गई। इस कारण उन्हें बढ़े वेतन का लाभ नहीं मिला रहा। इस मौके पर हीना रानी, कंचन शर्मा, नीशा रानी, जसविंद्र कौर, हरजीत कौर, सीमा रानी, कुलदीप कौर, स्वीटी रानी सहित सभी सेंटरों की वर्कर और हेल्पर उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed