{"_id":"5d0551cb8ebc3e2e6258835b","slug":"1560629696343-mohali-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 डिग्री टेंपरेचर में शहरवासी बिजली-पानी की मार से बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 डिग्री टेंपरेचर में शहरवासी बिजली-पानी की मार से बेबस
विज्ञापन
मोहाली। मौसम के गर्म मिजाज ने शहरवासियों के जनजीवन पर व्यापक प्रभाव डाला है। वहीं, बिजली-पानी की मार से शहरवासी परेशान हैं। शनिवार सुबह की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई। दोपहर तक तेज धूप और लू ने लोगों को घरों में कैद करके रखा। दोपहर बाद आसामान में बादल छाने लगे। हालांकि गर्म हवाओं से निजात नहीं मिली। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वीकेंड पर मौसम का बदलता मिजाज और बिजली-पानी की मार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही।
शनिवार को जहां गर्मी ने लोगों का पसीना निकाला, वहीं पानी की परेशानी ने गर्मी के अहसास को और बढ़ा दिया। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को वाटर सप्लाई लो प्रेशर से होने के कारण पानी नहीं मिल सका। हालांकि वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन डिपार्टमेंट का दावा है कि पानी की सप्लाई सही ढंग से हो रही है। लोगों को आरोप है कि ऊपरी मंजिलों पर पानी की सप्लाई लो प्रेशर के कारण नहीं पहुंच रही।
शनिवार को बिजली की आंखमिचौली भी जारी रही। दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वीकेंड होने के बावजूद शहर के बाजारों से रौनक गायब रही। शाम को मौसम में कुछ राहत मिलने पर लोग घरों से बाहर निकले और इवनिंग लाइफ का लुत्फ उठाया। हालांकि धूल भरी गर्मी हवाएं परेशानी बढ़ाती रहीं।
विज्ञापन
खरड़ में पावरकट की मार
भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों पर पावर कट की मार भी पड़ रही है। खरड़ के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार रात करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई, जो शनिवार सुबह भी नहीं आई। दोपहर तक पावर सप्लाई ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।