फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सुखदेव सिंह ढींडसा बने पीओए के लाइफ प्रेसिडेंट

सुखदेव सिंह ढींडसा बने पीओए के लाइफ प्रेसिडेंट

Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींडसा बने पीओए के लाइफ प्रेसिडेंट
मोहाली। पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन (पीओए) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा अपनी इच्छा से पद छोड़ने के बाद उपप्रधान ब्रह्म मोहिंद्रा को एसोसिएशन के चयन तक वर्किंग प्रधान बनाया गया। शनिवार को पंजाब ओलंपिक भवन में पीओए की कार्यकारिणी की मीटिंग और वार्षिक जनरल हाउस में ढींडसा द्वारा 41 वर्ष प्रधान के तौर पर निभाई सेवाओं की सराहना की गई। साथ ही सर्वसम्मति से फैसला लिया कि ढींडसा के नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए उनको पीओए का लाइफ प्रेसिडेंट बनाया जाए। पीओए के सदस्यों ने ढींडसा को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बधाई दी। यह भी फैसला लिया कि ढींडसा द्वारा निभाई गई बेमिसाल सेवाओं के मान के तौर पर उनको बड़े समागम में समूचे खेल एसोसिएशनों और खिलाड़ियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मीटिंग के दौरान उपस्थित ब्रह्म मोहिंद्रा और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने पीओए को अपने एच्छिक कोटे से 10-10 लाख रुपये का अनुदान देने का एलान किया।
विज्ञापन


केएस सिद्धू ने पेश की कामों की रिपोर्ट
पीओए के सचिव जनरल राजा केएस सिद्धू ने मीटिंग की कार्रवाई चलाते हुए गत समय के दौरान हुए कामों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि स. ढींडसा के नेतृत्व में पीओए द्वारा मोहाली में शानदार पंजाब ओलंपिक भवन बनाया गया है। इस दौरान पीओए के सीनियर उपप्रधान राजदीप सिंह गिल की कोशिशों की तारीफ की गई, जिन्होंने भवन में हॉल ऑफ फेम बनाया। इस हॉल ऑफ फेम में पंजाब से संबंधित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की तस्वीरें और उपलब्धियां दर्ज हैं।
विज्ञापन


कन्वेंशन हॉल अब सुखदेव सिंह ढींडसा कन्वेंशन हॉल
मीटिंग में फैसला लिया कि भवन में कन्वेंशन हॉल का नाम सुखदेव सिंह ढींडसा कन्वेंशन हॉल रखा जाए। इसके उपरांत समूह अधिकारियों ने हॉल ऑफ फेम को भी देखा। इससे पहले मीटिंग की शुरुआत में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहे पीएस विर्क की याद में मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed