{"_id":"5d03fd6e8ebc3e5a1860ea70","slug":"15605425633-mohali-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोसिटी में शराब ठेके के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोसिटी में शराब ठेके के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन
मोहाली। एयरोसिटी में शराब ठेके के विरोध में शुक्रवार को लोग उतर आए। इसमें काफी संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग शामिल थे। लोगों की दलील थी कि वह किसी भी कीमत पर यहां ठेका नहीं खुलने देंगे। इससे महिलाओं और युवतियों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान ठेकेदार के कारिंदों से भी उनकी बहस हुई। लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो वे संघर्ष तेज करेंगे।
एयरोसिटी में नया ठेका खुल रहा है। लोगों का कहना है कि जिस जगह ठेका खुल रहा है, उसके पास ही रिहायशी एरिया है। ठेका खुलने से वहां पर जाम लगेगा। इसके अलावा महिलाओं और बुजुर्गों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। आपराधिक वारदातें भी बढ़ेंगी। ऐसे में ठेके की साइट बदली जाए। शराब ठेकों को यहां से हटाकर शोरूमों में खोला जाए।
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी शहर में कई जगह शराब ठेकों का विरोध हो चुका है। कुंभड़ा में आईवी अस्पताल के पास तो इलाके की महिलाओं ने ठेके की लोहे की चादरों को तोड़ डाला था। इसके अलावा एक जगह अन्य भी ऐसा हुआ था। लोगों का कहना है कि सरकार रेवन्यू के चक्कर में शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही है।