फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पावरकॉम ने धान सीजन को देखते हुए कंट्रोल रूम किए स्थापित

पावरकॉम ने धान सीजन को देखते हुए कंट्रोल रूम किए स्थापित

Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
पावरकॉम ने धान सीजन को देखते हुए कंट्रोल रूम किए स्थापित
लालड़ू। सरकार की ओर से धान की बिजाई पर लगी पाबंदी खत्म होने का इंतजार कर रहे किसानों ने 13 जून से धान की रोपाई करना शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा धान लगाने की मंजूरी के बाद खेतों में धान लगाने वालों की रौनकें लगने लगी हैं। धान के मौसम के दौरान बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा व बिजली सप्लाई की जानकारी के लिए पंजाब बिजली निगम की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर मुख्य दफ्तर लालड़ू में 24 घंटे काम करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। बिजली निगम की ओर से बिजली के बिलों व बिजली सप्लाई संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए 1912 नंबर पर फोन या संदेश भेजा जा सकता है। इस संबंधी एक्सईएन इंदरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंडल व उपमंडल में 24 घंटे नोडल शिकायत केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपभोक्ता संबंधित मंडलों के फोन नंबरों से बिजली सप्लाई संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर शिकायत रजिस्टर नहीं की जाती या सुनी नहीं जाती या बिजली सप्लाई संबंधी कोई जानकारी प्रदान नहीं की जाती तो उपभोक्ता मुख्य दफ्तर लालड़ू में स्थापित केंद्रीय कंट्रोल रूम में इस नंबर 96461-19649 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सैदपुरा के लिए 96461-19052, मुबारकपुर के लिए 96461-10386, 96461-10384, शेखपुरा कलां के लिए 96461-10387, आलमगीर के लिए 96461-10389, लालड़ू के लिए 96461-37127, संमगोली के लिए 96461-10390, हंडेसरा के लिए 96461-10394, जौलां खुर्द के लिए 78376-14712, ज्यौली के लिए 96466-98699 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed