फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर में लगेगा नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 24.04 करोड़ का बजट पास

जीरकपुर में लगेगा नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 24.04 करोड़ का बजट पास

Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर में लगेगा नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 24.04 करोड़ का बजट पास
जीरकपुर। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए नगर काउंसिल ने नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए 24.04 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। वहीं, पीरमुच्छल्ला और पभात में जंगलात विभाग की जमीन पर तैयार किए गए नेचर पार्कों की देखरेख अब नगर काउंसिल करेगी। ये अहम फैसले शुक्रवार को नगर काउंसिल की हाउस की बैठक में लिए गए। बैठक में ईओ गिरीश वर्मा, एसडीओ वरिंदर कुमार, शैली राज गर्ग, जेई पवन कुमार, विक्टर संधू, एटीपी राजेश जिंदल के अलावा पार्षद तेजिंदर सिद्धू, दविंदर बराड़, जगदेव ढकोला, मनीषा मलिक, एकता नागपाल, शकुंतला आर्या, राजवंत कौर मांगट, प्रवीन शर्मा, यादविंदर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर काउंसिल अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सोही के नेतृत्व में नगर काउंसिल की मासिक बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें हलका विधायक एनके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई और रुके हुए विकास कार्यों को दोबारा से शुरू करवाने के प्रस्ताव पारित किए गए। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों को शिकायतें दर्ज करवाईं। भू-माफिया से जुड़े लोगों द्वारा किए जाने वाले अवैध निर्माण की रोकथाम के लिए नया स्टाफ भर्ती करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों को ट्रीटमेंट प्लांट की प्रपोजल तैयार करने के निर्देश
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक एनके शर्मा ने कहा कि अभी तक शहर में गांव सिंघपुरा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की मदद से सीवरेज के पानी को ट्रीट किया जाता है, जो अब शहर की आबादी की क्षमता के मुकाबले कम है। हाउस की बैठक में पार्षदों की सहमति के बाद एक नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए काउंसिल को 24.04 करोड़ की रकम खर्च करने की अनुमति प्रदान की है, जिसमें अधिकारियों को पर्याप्त जगह देखकर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की प्रपोजल तैयार करके अगली बैठक में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में पीरमुच्छल्ला और पभात में बनाए थे नेचर पार्क
काउंसिल अध्यक्ष ने बताया कि 2016 में जंगलात विभाग से जमीन लेकर पीरमुच्छल्ला और पभात एरिया में दो नेचर पार्क बनाए गए, जिसकी देखभाल करने का जिम्मा अभी तक जंगलात विभाग के पास था। विभाग द्वारा नेचर पार्क की मेंटेनेंस की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जिन्होंने पार्कों की देखभाल का जिम्मा नगर काउंसिल के सौंपने के लिए पत्र लिखा था। बैठक के दौरान पार्षद जगदेव सिंह (पीरमुच्छल्ला) द्वारा पेश किए प्रस्ताव को पार्षदों की सहमति से पारित किया और अधिकारियों को पार्कों की हालत को सुधारने के निर्देश दिए गए।


पार्कों में बढ़ाई जाएंगी बुनियादी सुविधाएं
पीरमुच्छल्ला बीड़ में 2016 में करीब 25 एकड़ जमीन में नगर काउंसिल ने करोड़ों रुपये खर्च करके नेचर पार्क का निर्माण किया, परंतु प्रतिदिन इसकी हो रही खस्ता हालत को देख बहुत दुख हुआ। जंगलात विभाग के अधिकारियों ने फंडों की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने काउंसिल अध्यक्ष कुलविंदर सोही और विधायक एनके शर्मा से पार्कों की देखभाल का जिम्मा अपने अधीन लेने की मांग की। इस पर सभी पार्षदों ने सहमति दे दी। जल्द ही पार्कों की हालत सुधारकर उनमें बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
-जगदेव सिंह (पीरमुच्छल्ला), पार्षद वार्ड-11, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed