फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ककराली में खुलेआम हो अवैध माइनिंग

ककराली में खुलेआम हो अवैध माइनिंग

Fri, 14 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ककराली में खुलेआम हो अवैध माइनिंग
डेराबस्सी। गांव गाजीपुर जटां निवासी 85 वर्षीय रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर गुलजार सिंह ने माइनिंग विभाग को गांव ककराली में खुलेआम हो रही अवैध माइनिंग की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने अवैध माइनिंग संबंधी फोटोग्राफ देते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिस कारण उसकी जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं अवैध माइनिंग से सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। गुलजार सिंह ने अधिकारियों से अवैघ माइनिंग बंद करवाने व गैरकानूनी काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गुलजार सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी करीब चार किल्ले जमीन गांव ककराली में घग्गर नदी के साथ है। कुछ दिन से उसकी जमीन के साथ लगती जमीन में दिन रात अवैध माइनिंग चल रही है। माइनिंग माफिया ने जमीन से गरेवल चोरी करने के लिए काफी गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। बारिश के दिनों में यहां पानी भरने के साथ उसकी जमीन को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में वह कई बार माइनिंग विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग कर चुके हैं, परंतु इस ओर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने से स्पष्ट है कि अधिकारियों की कथित तौर पर माइनिंग माफिया के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से समूह जिले के डीसी को अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी हुई है, इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा। माइनिंग माफिया खुलेआम जेसीबी व पौकलेन की मशीनों के साथ धरती की छाती चीर कर टिप्पर व ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से गरेवल की चोरी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने रोष प्रकट करते कहा कि यदि जल्दी प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध माइनिंग बंद करवाते हुए बनती कार्रवाई न की तो वह संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसडीओ
माइनिंग विभाग के एसडीओ लखवीर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद संबंधित इंस्पेक्टर को मौका देखकर रिपोर्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed