{"_id":"5d02b26ebdec226d7433471a","slug":"156045782712-mohali-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेचर पार्कों की देखभाल कौन करेगा, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेचर पार्कों की देखभाल कौन करेगा, फैसला आज
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में बने नेचर पार्कों की देखरेख नगर काउंसिल करेगा या वन विभाग, इसका फैसला 14 जून को होने वाली हाउस की बैठक में लिया जाएगा। नगर काउंसिल की ओर से पभात और पीरमुच्छल्ला में करोड़ों रुपये की लागत से नेचर पार्कों का निर्माण किया गया है, परंतु देखभाल न होने के कारण इनकी हालत खस्ता होती जा रही है। पीरमुच्छल्ला के पार्षद जगदेव सिंह ने यह मुद्दा हाउस की बैठक में उठाया था, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए।
बढ़ती आबादी को देखते हुए नगर काउंसिल द्वारा पीरमुच्छल्ला और पभात में दो नेचर पार्कों को 2016 में तैयार किया गया। जंगलात विभाग की जमीन के ऊपर करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए इन नेचर पार्क में जॉगिंग ट्रैक, सुंदर फूल, बैठने के लिए बेंच और सोलर एलईडी लाइटें लगाई गईं। करीब दो वर्ष तक जंगलात विभाग ने इसकी देखरेख का जिम्मा अपने पास रखा, परंतु फंड की कमी के चलते विभाग ने पत्र लिखकर नगर काउंसिल को इसकी देखभाल करने के लिए कहा। इस पत्र की तरफ काउंसिल ने ध्यान नहीं दिया और नेचर पार्कों की हालत प्रतिदिन बदतर होती गई। आलम यह है कि लंबे समय से पार्कों में स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं और बेंच टूट चुके हैं। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
नेचर पार्कों की खस्ताहाल का मुद्दा उन्होंने पिछली बैठक में उठाया था, जिसके बाद हाउस की सहमति से अधिकारियों को नेचर पार्कों को टेकओवर करने के लिए इसकी प्रपोजल तैयार करने को कहा गया है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में उक्त प्रस्ताव को पेश करके सबकी मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन
-जगदेव सिंह, वार्ड-11 से पार्षद, जीरकपुर नगर काउंसिल।
डीपीडब्ल्यू स्कूल को जाने वाली सड़क में बिछेगी ड्रेनेज और सीवरेज लाइन
गांव किशनपुरा और पीरमुच्छल्ला को जोड़ने वाली डीपीडब्ल्यू स्कूल को जाने वाली सड़क में ड्रेनेज और सीवरेज लाइन नहीं है। नगर काउंसिल की बैठक में इस सड़क में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसकी मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। 2016 में गाजीपुर से ढकोली को जाने वाली सड़क के बीच में से एक नई सड़क निकालकर गांव किशनपुरा के साथ जोड़ा गया, जिसका फायदा किशनपुरा के अलावा पीरमुच्छल्ला और सेक्टर-21 पंचकूला जाने वालों को मिला। अब इस सड़क के आसपास रिहायशी कालोनियां स्थापित हो चुकी हैं, जिनको भविष्य में बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।