{"_id":"5d016104bdec22072a55533e","slug":"156037145019-mohali-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का नाम लेकर खोखा हटाने पहुंची काउंसिल की टीम का विरोध, बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का नाम लेकर खोखा हटाने पहुंची काउंसिल की टीम का विरोध, बैरंग लौटी
विज्ञापन
कुराली। रूपनगर मार्ग पर सिविल अस्पताल के पास चल रही खोखा हटाने आई नगर काउंसिल की टीम को शहर वासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम बिना कार्रवाई किए बैरंग लौट गई। इस खोखे को हटाने के मामले में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू का नाम आने पर मामला ओर भी गंभीर हो गया।
काउंसिल के एसओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम अस्पताल के पास आटो इलेक्ट्रीशियन का कब्जा हटाने लगी तो शहर वासियों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकान मालिक तरलोचन सिंह ने बताया कि अस्पताल के पास सैकड़ों खोखे हैं, जबकि उसको कुछ व्यक्तियों की शह पर निशाना बनाया जा रहा है। पार्षद बहादुर सिंह ओके, जसविंद्र सिंह गोल्डी सहित व्यक्ति मौके पर पहुंच गए और एक दुकानदार पर काउंसिल की कार्रवाई का विरोध किया। कैबिनेट मंत्री का नाम आने पर बहादुर सिंह ओके और जसविंद्र सिंह गोल्डी ने यह मामला तुरंत मंत्री के ध्यान में लाया और उन्होंने इस मामले से अज्ञानता प्रकट की। एसओ ने बताया कि काउंसिल प्रधान के कहने तथा उनको कैबिनेट मंत्री का फोन आने पर यह कार्रवाई की जानी थी।
जिस नंबर से कॉल आई, निकला फर्जी
काउंसिल प्रधान कृष्णा देवी के पति त्रिलोक धीमान ने बताया कि फोन आया था कि वह कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के दफ्तर से बोल रहा है और उन्होंने इस कब्जे को हटाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जब जांच की तो फोन नंबर फर्जी निकला तथा उन्होंने झूठा फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत देने की बात कही।
विज्ञापन
क्या कहते है मंत्री
कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि ऐसे मामले में उनका नाम लेकर उनको बदनाम किया जा रहा है। ऐसी साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऐसा झूठा फोन करने के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।