{"_id":"5d0160f6bdec2207014a2c11","slug":"15603714374-mohali-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, आंधी से ढाई घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, आंधी से ढाई घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर
विज्ञापन
मोहाली। बुधवार शाम को बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी से शहर ढाई घंटे अंधेरे में डूबा रहा। शाम 7:30 बजे आंधी शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। 10 मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन पिछले हफ्ते आए तूफान से हुए नुकसान से घबराए लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पहुंचना ही ठीक समझा। रात करीब 10 बजे पावर सप्लाई चालू हुई। इससे पहले पावरकॉम के अधिकारी नुकसान का जायजा लेने में जुटे रहे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ जगहों पर पावर केबल टूटने से भी बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
बुधवार को दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते बादल छाए तो लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को बाजारों में रौनक रही, लेकिन साढ़े सात बजे धूल भरी आंधी शुरू हो गई और लोगों ने तुरंत सुरक्षित जगहों का रुख किया। शहर में अचानक ट्रैफिक की अफरातफरी मच गई। साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा बादल जमकर बरसे, जिससे तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, आंधी शुरू होते ही शहर की पावर सप्लाई बंद कर दी गई। पावरकट के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावरकॉम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ जगहों पर पावर केबल टूटने की सूचना है। संधू ने बताया कि आंधी ज्यादा तेज नहीं थी, लिहाजा पिछले हफ्ते जैसा नुकसान नहीं हुुआ है। लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं आने दी जाएगी।