फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी में कानून व्यवस्था बहाल रखना प्राथमिकता : डीएसपी

डेराबस्सी में कानून व्यवस्था बहाल रखना प्राथमिकता : डीएसपी

Wed, 12 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में कानून व्यवस्था बहाल रखना प्राथमिकता : डीएसपी
डेराबस्सी। सब-डिवीजन डेराबस्सी में बदलकर आए नए डीएसपी गुरबख्शीश सिंह मान ने मंगलवार प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि कानून व्यवस्था को बहाल रखना उनकी प्राथमिक रहेगी। अपराध को नकेल कसने के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मुहिम छेड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में अलग-अलग सोसायटी निवासियों के साथ मीटिंग कर उन्हें कैमरे लगाने के लिए अपील की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह शहर चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच स्थित है जहां से अपराधी अपराध करने के बाद में आसानी से फरार हो जाता है, परंतु यहां से दाखिल होने व बाहर निकलने वाले रास्तों पर कैमरे लग जाएं तो काफी हद तक अपराध पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि वह कैमरे को इस तरह लगाएं जिसके साथ व्यक्ति या संबंधित वाहन की पूरी तस्वीर आ सके। उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन में पुलिस लोगों के साथ दोस्तानी व्यवहार रखकर अपराध को काबू करने में सहयोग करने की अपील करेंगे और समय समय पर लोगों के साथ मीटिंग कर उनकी राय और फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने नशा बेचने वाले, अवैध माइनिंग व सट्टे का कारोबार करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed