{"_id":"5d000cc0bdec220700635937","slug":"156028434312-mohali-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते में खामियां सुधारों वरना कटेंगे पानी व सीवरेज के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते में खामियां सुधारों वरना कटेंगे पानी व सीवरेज के कनेक्शन
विज्ञापन
मोहाली। सूरत में हुई आगजनी के बाद करवाए गए फायर सेफ्टी ऑडिट में जिन बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी संबंधी खामियां सामने आईं थीं, नगर निगम ने उन बिल्डिंगों के मालिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की तरफ से ऐसी बिल्डिंगों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं, साथ ही एक हफ्ते में खामियों को दूर करने का अल्टीमेटम दिया है। वरना उक्त बिल्डिंगों के पानी व सीवरेज के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद निगम द्वारा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह पहला मौका है जब निगम कमिश्नर की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं। पहले दिन 70 लोगों को नोटिस जारी किए गए। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक 23 मई को सूरत में आगजनी की घटना में कई विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिले की पूर्व डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने उस समय फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए थे। इसके बाद फायर विभाग की टीम ने पूरी कार्रवाई कर 300 बिल्डिंगों की पहचान की थी, जिनमें फायर सेफ्टी संबंधी सारे प्रबंध अधूरे पाए गए थे। साथ ही विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ रही थीं। इनमें कई कोचिंग संस्थान, सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े संस्थान हैं।
पूरब अपार्टमेंट में भी इंतजाम पूरे नहीं
सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में भी आग से निपटने के इंतजाम पूरे नहीं हैं। इस संबंध में पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के अलाटियों ने डीसी को एक पत्र लिखा है। उनका कहना है कि पूरब अपार्टमेंट में अंडर ग्राउंड गैस का टैंक है। इसके अलावा बिजली के कनेक्शन आदि हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर अब काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। ऐसे में लोगों की जान से खिलवाड़ न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ इलाके में समय समय पर मॉक ड्रिल करवाई जाए।