फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पत्नी को हथौड़े से पीटकर मारा था, अब पूरी उम्र गुजारेगा जेल में

पत्नी को हथौड़े से पीटकर मारा था, अब पूरी उम्र गुजारेगा जेल में

Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को हथौड़े से पीटकर मारा था, अब पूरी उम्र गुजारेगा जेल में
मोहाली। करीब दो साल पहले जीरकपुर में पति ने ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में बुधवार को जिला अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए पति टोनी को धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही बीस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में उसे जेल में दो महीने और गुजारने पड़ेंगे। इस संबंधी फैसला अतिरिक्त जिला सेशन जज डॉ. हरप्रीत कौर की अदालत ने सुनाया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला जीरकपुर का है। टोनी नाम का एक व्यक्ति कबाड़ का काम करता था, लेकिन कुछ समय से वह बेरोजगार था। उसकी राधा नाम की पत्नी थी। वह राधा पर संदेह करता रहता था। इसी बीच 16 फरवरी, 2017 को टोनी की राधा के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि टोनी ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। साथ ही थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो राधा का खून से सना हुआ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके परिवार के मेंबर व अन्य लोग वहां पर थे। इसके बाद जीरकपुर थाने की पुलिस ने मृतका के पिता गुरदियाल लाल के बयानों पर टोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद यह मामला अदालत में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed