{"_id":"5cddc910bdec22072b5a59de","slug":"151558038800-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हवा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हवा : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हवा बनी हुई है। इसलिए केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। वह लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के पक्ष में अनाज मंडी खरड़ में रखी गई चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होने मोदी सरकार को नोटबंदी, बेरोजगारी, नई इंडस्ट्री न लगाने, जीएसटी (गब्बर सिंह टैक्स) आदि मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य के 17 लाख किसान कर्ज में दबे हुए हैं, उनके द्वारा किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने काले पानी के शहीदों की यादगार बनाने, कंडी एरिया को इंडस्ट्री जोन घोषित करने, जंगली जानवरों से फसलों का उजाड़ा रोकने के लिए कंडी क्षेत्र के आसपास 300 करोड़ रुपये की लागत से तार लगाने, कजौली वाटर वर्क्स से पानी लाने, खरड़ में नया बस स्टैंड बनाने व खेल स्टेडियम समेत कई अन्य प्रोजैक्ट लगाने की बात कही। उन्होंने आप समेत अन्य पार्टियों के बारे में कमेंट किया, परंतु बादलों के बारे में कुछ भी नहीं कहा। रैली को उनसे पहले कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उम्मीदवार मनीष तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने भी संबोधित किया। इस दौरान कंग गुट की विरोधी लखविंदर कौर गरचा, पार्षद कलम किशोर शर्मा, सरपंच परमिंदर सोना, प्रदीप हैप्पी समेत कुछ पार्षद नदारद रहे। इस अवसर पर नगर काउंसिल खरड़ की प्रधान अंजू चंद्र, गुरिंदर बडाला, यशपाल बंसल, पार्षद मलागर सिंह, बन्नीं कंग, सोहन सिंह छज्जू माजरा, पार्षद सुमन शर्मा तथा सर्बजीत कौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं की फूट आई सामने
खरड़ में सीएम की चुनाव रैली का शहर के कई सीनियर कांग्रेस नेताओं ने बायकाट किया, क्योंकि उन्हें पुलिस कर्मचारियों ने वीआईपी गेट से दाखिल होने की मंजूरी नहीं दी और कहा कि जिन लोगों के नाम रैली प्रबंधकों ने लिस्ट में दिए हैं, उन्हीं लोगों को वीआईपी गेट से स्टेज पर बैठने दिया जाएगा। ब्लाक खरड़ के कांग्रेस उपप्रधान डॉ. रघवीर सिंह बंगड़ ने बताया कि जब वह कई अन्य सीनियर नेताओं के साथ रैली में गए तो पुलिस ने उन्हें पंडाल में जाने से रोक दिया। डॉ. रघवीर ने खरड़ इंचार्ज जगमोहन सिंह कंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि खरड़ में कुछ लोगों को कांग्रेस में नया शामिल किया गया है। उन लोगों को तो स्टेज पर बैठने दिया गया, परंतु पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वालों की कोई पूछताछ नहीं की गई, जिस कारण उन्होंने रैली का बायकाट किया है।