फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी काउंसिल द्वारा तीन सालों करवाए कामों की होगी पड़ताल

डेराबस्सी काउंसिल द्वारा तीन सालों करवाए कामों की होगी पड़ताल

Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी काउंसिल द्वारा तीन सालों करवाए कामों की होगी पड़ताल
पीडीएफ 19 जुलाई की
विज्ञापन


नगर काउंसिल की ओर से तीन साल में किए गए कामों की होगी जांच
जीरकपुर में जलभराव का गंभीर नोटिस लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने दिए आदेश
करोड़ों रुपये खर्च कर डाली गई थीं सीवरेज और ड्रेनेज की लाइनें
कामों की खामियां लाई जाएगी सामने, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जीरकपुर एरिया में कुछ दिन पहले बारिश के बाद हुए जलभराव का मामला गर्मा गया है। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जीरकपुर व डेराबस्सी नगर काउंसिल की ओर से तीन साल में करवाए गए कामों की जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने साफ किया है कि जो अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से काम करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही काम में ढील करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो रिपोर्ट आएगी, उस पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जेल मंत्री ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान डीसी गुरप्रीत कौर सपरा समेत कई अधिकारी मौजूद थे। जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले मानसून की बारिश में जीरकपुर व डेराबस्सी में जलभराव हो गया था। हाईवे भी पानी में डूब गया था। कई घंटे तक दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक रेंगता रहा था, इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई थी। इस दौरान देश की कई नामी हस्तियां भी जाम में परेशान हुई थी। दूसरी ओर कुछ समय पहले ही इलाके में सीवरेज व ड्रेनेज की लाइनें डाली गईं थी, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद बारिश के बाद जलभराव होने पर कई तरह के सवाल उठे थेे।
विज्ञापन


पुलिस को सूचित किए बिना न रखें पीजी
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि पीजी पर नजर रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि मकान मालिकों द्वारा पुलिस को सूचित किए बिना किराएदार व पीजी न रखे जाएं। यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कई बार शरारती किस्म के लोग इसका लाभ उठा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छोटे किसानों का कर्ज होगा माफ
जंगलात विभाग की गतिविधियों व काम का मूल्यांकन करते हुए रंधावा ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उन्हें संभालने के लिए भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का जो वादा किया था, उसे क्रमवार पूरा किया जा रहा है। पहले सीमांत किसानों के कर्ज माफ किए गए थे। अब छोटे किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।


एसडीएम करेंगे स्मार्ट स्कूल मुहिम की निगरानी
सहकारिता मंत्री ने सेेहत विभाग से कहा कि स्लम एरिया में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएं। सरकार की सेहत स्कीम का का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में स्मार्ट स्कूल स्कीम के अधीन चल रहे काम एसडीएम अपने स्तर पर करवाएं। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed