{"_id":"5a357e484f1c1b4e718b9835","slug":"151513455176-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स : जीरकपुर के आदित्य ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स : जीरकपुर के आदित्य ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के आदित्य ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल
जीरकपुर। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के 72 किलोग्राम वर्ग में जीरकपुर के आदित्य कुंडू ने गोल्ड मेडल जीता है। यह सूचना मिलते ही उसके परिजनों के पास बधाई देने वालों का तांता लग गया। जीरकपुर क्षेत्र में पटियाला रोड स्थित एकेएस कॉलोनी के होनहार आदित्य कुंडू ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जीरकपुर शहर का नाम रोशन किया है। दक्षिण अफ्रीका से मिली जानकारी के बाद आदित्य के पिता रणबीर सिंह कुंडू ने बताया कि उनका बेटा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एम कॉम की पढ़ाई कर रहा है। आदित्य इससे पहले कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड मेडल जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता चौ. रणबीर सिंह कुंडू स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की शाखा चंडीगढ़ में कोच हैं और जीरकपुर में गुलजार कुश्ती अखाड़े का संचालन कर रहे हैं। आदित्य अपने पिता के अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहा है। मां पूनम कुंडू ने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।