{"_id":"5cddc912bdec22075249599b","slug":"141558038802-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-सिख के बीच विवाद पैदा करने के लिए रची गई थी बेअदबी की साजिश : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-सिख के बीच विवाद पैदा करने के लिए रची गई थी बेअदबी की साजिश : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू-सिख के बीच विवाद पैदा करने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की साजिश रची गई थी। कैप्टन ने कहा कि गांवों में जहां सिखों की घनी आबादी है, वहां पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी अकाली सरकार की योजना का हिस्सा था। उनकी सरकार ने मामले की जांच के लिए रणजीत सिंह आयोग का गठन किया। उसकी रिपोर्ट सदन में रखी, लेकिन अकालियों ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। सीएम पटियाला लोकसभा सीट से अपनी पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में जीरकपुर के पंचकूला रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने जनता से अपील की कि केेंद्र में लोक विरोधी सरकार को चलता करने के लिए कमर कस लें।
देश इस मानसिकता से नहीं चल सकता कि मेरे बिना कुछ संभव नहीं
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि देश इस मानसिकता से नहीं चल सकता कि मेरे बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने के बाद दो साल और चार महीने में राज्य और इसके लोगों के लिए कुछ नहीं किया। पिछली बीजेपी-अकाली दल सरकार ने राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया था, इसके बावजूद बीजेपी ने पंजाब के लोगों को उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया। सीएम ने कहा कि जब उन्होंने 1977 में पहला चुनाव लड़ा था तो डेराबस्सी में कुछ नहीं था, अब यहां बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी होने के बावजूद उन्होंने जीरकपुर में बिजली, पानी, अस्पताल व फायरब्रिगेड न होने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के चलते वे कोई घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन आप समझ लें कि मैं क्या कहना चाहता हूं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, एसएमएस संधू, जसपाल सिंह जीरकपुर, भूपिंदर मांटू, हरप्रीत सिंह, उदयवीर राठौर, उदयवीर सिंह, हरजीत सिंह मिंटा व अनिल जैन आदि उपस्थित रहे।