फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चूके तो नहीं मिलेगी स्कूलों को तय समय पर किताबें

चूके तो नहीं मिलेगी स्कूलों को तय समय पर किताबें

Sat, 18 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
चूके तो नहीं मिलेगी स्कूलों को तय समय पर किताबें
चूके तो नहीं मिलेगी स्कूलों को तय समय पर किताबें
विज्ञापन

पीएसईबी ने स्कूलों से ऑनलाइन मांगी किताबों की डिमांड
एक दिसंबर तक स्कूलों को ऑनलाइन भेजनी होगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अगले सत्र में विद्यार्थियों को किताबें समय से मुहैया करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में बोर्ड ने स्कूलों से ऑनलाइन किताबों की डिमांड एक दिसंबर तक भेजने के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि जो स्कूल किताबों की डिमांड ऑनलाइन नहीं भेजे, उन्हें पुस्तकों की सप्लाई नहीं होगी। वहीं, इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नए सत्र के लिए किताबें छापने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी एफिलिएटेड एसोसिएट स्कूलों से बोर्ड ने किताबों का ऑनलाइन डिमांड भेजने को कहा है। बोर्ड ने इस संबंधी प्रोफार्मा तैयार कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in के स्कूल पोर्टल पर डाल दी है। वहीं, स्कूलों से कहा है कि अपनी आईडी का प्रयोग कर पुस्तकों की डिटेल भेेजें। बोर्ड ने साफ किया है जो स्कूल पुस्तकों की डिमांड ऑनंलाइन नहीं भेजेंगे। उन्हें बाद में किताबें नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिक्रयोग है पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ही पहली से लेकर 12वीं तक की किताबें छापी जाती हैं। अक्सर सत्र के शुरू में यह बात सामने आती है कि किताबें समय से स्कूलों में नहीं पहुंचती हैं। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। ऐसे में बोर्ड इस बार पहले से भी सारी तैयारी करके चला हुआ है। इतना ही नहीं बोर्ड ने कुछ किताबें अपने वेबसाइट पर भी अपलोड कर रखी है। वहां से लोग इस संबंधी जानकारी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed