फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   14-year-old girl held hostage for six hours

14 साल की लड़की को युवक ने छह घंटे बनाया बंधक

Wed, 06 Nov 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
14-year-old girl held hostage for six hours
खरड़। शहर में एक 14 वर्षीय नाबलिग लड़की को उसके पड़ोसी युवक ने छह घंटे तक अपने कमरे में बंधक बना कर रखा। उसके प्राइवेट पार्ट का नुकसान तक पहुंचाया। लड़की के गायब होने पर उसके माता-पिता ने पड़ोसी युवक पर शक जाहिर किया। इसके बाद लोगों ने युवक के घर का दरवाजा तोड़कर लड़की को बचाया और युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अगवा कर बंधक बनाने व पॉक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन

मामला सोमवार शाम पांच बजे का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय जो लड़की के घर के साथ वाले घर में किराये पर रहता है, लड़की का हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने कमरे मे ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। लड़की के गायब होने को लेकर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की पर उसका कोई पता नहीं चल सका। शक होने पर उन्होंने पड़ोस के युवक के कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर से लड़की को बरामद कर दिया। परिवार ने बताया कि घटना वाले दिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहींी लिया और युवक के खिलाफ केस दर्ज करने से टालमटोल करती रही। दबाव पड़ने पर मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। खरड़ सिटी पुलिस ने घटना के 34 घंटे बाद आरोपी विनय कुमार के खिलाफ लड़की को जबरदस्ती अपने कमरे में बंद करने का मामला दर्ज किया है। खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगर दुष्कर्म की पुष्टि पाई गई तो आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed