फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   139 corona infected found in 24 hours in Mohali district

मोहाली जिले में 24 घंटे में 139 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
139 corona infected found in 24 hours in Mohali district
मोहाली। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 139 मामले आने पर कई महीनों का रिकॉर्ड टूट गया है। अचानक इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला प्रशासन और सेहत विभाग की ओर से कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कईं पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

डीसी ईशा कालिया ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में कुल 2,046 लोगों के सैंपल लिए गए थे और इनमें से 139 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है और इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंगलवार को आए आंकड़ों में सबसे बड़ा ग्राफ मोहाली शहर का है और यहां से 68 संक्रमित मिले हैं और इसके बाद दूसरे नंबर पर खरड़ है, यहां 23 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ढकोली से 19, कुराली से 15, डेराबस्सी से 8, घडुआं से 3, बूथगढ़ से 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 69,413 लोग संक्रमित होकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 68,026 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1075 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed