फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने हर आने जाने वालों पर रखा नजर

हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने हर आने जाने वालों पर रखा नजर

Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने हर आने जाने वालों पर रखा नजर
एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में पुलिस तैनात
विज्ञापन

चलाया सर्च अभियान, हाई अलर्ट के चलते हर आने-जाने वाले पर नजर
पभात एरिया के कालोनियों में पुलिस ने चेकिंग की
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच बने तनाव के कारण एयरपोर्ट स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है जिसके चलते जीरकपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। गांव पभात में एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में बने मकान सुरक्षा के मद्देनजर खतरा हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने यहां सर्च अभियान चलाया और घरों में जाकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास बने मकानों और आने-जाने वाले सभी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इस रास्ते पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।


160 पुलिस कर्मियों ने की चेकिंग
जीरकपुर के एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के साथ लगने गांव पभात की कालोनियों में वीरवार को करीब 160 पुलिस कर्मियों और कमांडरों ने मिलकर चेकिंग की। साथ ही लोगों को जानकारी दी गई कि कोई संदिग्ध व्यक्ति एरिया में दिखता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास भी पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed