फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   13 new cases of dengue arrived, number 1,427

Mohali News: डेंगू के नए 13 मामले आए, संख्या 1,427 हुई

Thu, 21 Nov 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
13 new cases of dengue arrived, number 1,427
मोहाली। बुधवार को डेंगू के नए 13 मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संख्या 1,427 पहुंच गई है। यह स्थिति जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। फेज-6 सिविल अस्पताल की महामारी विशेषज्ञ हरमन कौर बराड़ ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए, स्वास्थ्य टीमें सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। बराड़ ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बता रहे हैं। मच्छरों के काटने से बचने के लिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने और अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इसके अलावा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखें ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त किया जा सके। यहां कहीं भी नालियों, गमलों, फ्रिज, टायर आदि में पानी भरा हो, उसे या तो खाली करें और अगर खाली करना संभव नहीं हो तो उसमें काला तेल या मिट्टी का तेल डाल दें ताकि लारवा पैदा न हो। बकरी का दूध, कीवी फल या नारियल पानी ही प्लेटलेट्स बढ़ाने में विशेष सहायक नहीं हैं।
विज्ञापन


रोगी को जितना हो सके किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए और आराम करना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए, जो सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी फायदेमंद है। तरल पदार्थ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को इस बीमारी से बचाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ये टीमें जनवरी से लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और लोगों को सावधानी बरतते हुए विभाग का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed