फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ओवरलोड ट्रक में फंसे बिजली के तार, मकान का जंगला टूटा

ओवरलोड ट्रक में फंसे बिजली के तार, मकान का जंगला टूटा

Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक में फंसे बिजली के तार, मकान का जंगला टूटा
खरड़। आर्य कालेज रोड पर ओवरलोड ट्रक ने बिजली की तारों समेत एक मकान का जंगला भी तोड़ दिया। यह घटना वीरवार देर रात लगभग दो-तीन बजे हुई। मकान मालिक प्रकाश चंद ने बताया कि आर्य कालेज रोड पर सड़क से आरपार जा रहे बिजली के तार एक ओवरलोड ट्रक में फंस गए, जिस कारण उनके मकान की छत पर लगा हुआ लोहे का जंगला भी टूट गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सड़क से आरपार जा रही बिजली के तार ट्रक में फंसे, तभी बिजली सप्लाई बंद हो गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह मकान से बाहर आए तो ड्राइवर ट्रक को भगा कर ले गया।
विज्ञापन

खरड़ निवासी मनजीत सिंह व जुझार सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि पहले इस सड़क पर भारी वाहनों का आना-जाना बंद था, क्योंकि बांसो वाली चुंगी तथा ढाब टी प्वाइंट पर लोहे के बड़े एंगल लगाकर भारी वाहनों के आने पर पाबंदी लगाई हुई थी। केवल छोटे वाहन ही आ-जा सकते थे। कुछ समय तक इस सड़क के दोनों ओर एंट्री प्वाइंट पर रात को एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियों ने बैरिकेड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई थी लेकिन अब कर्मचारियों के तैनात न होने के कारण एक बार फिर भारी वाहनों का आगमन इस सड़क से शुरू हो गया है। फ्लाईओवर के निर्माण के चलते रात को यातायात बंद होने के कारण कई बड़े वाहन तंग गलियों में घुसकर लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने इस सड़क पर भारी वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed