फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाजायज फीस मांगने के विरोध में छात्राओं ने दिया धरना

नाजायज फीस मांगने के विरोध में छात्राओं ने दिया धरना

Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
नाजायज फीस मांगने के विरोध में छात्राओं ने दिया धरना
खरड़। जीजीएस सचदेवा गर्ल्स कालेज घड़ूआं में शिक्षा प्राप्त कर रहीं अनुसूचित जाति से संबंधित छात्राओं ने शुक्रवार को नाजायज तौर पर फीस मांगने के विरोध में कालेज प्रशासन के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। छात्रा गुरजोत कौर, नवदीप कौर, किरणजीत कौर, सतवीर कौर, शरणजीत कौर, सर्बजीत कौर, जगदीप कौर, रमनीत कौर, लवप्रीत कौर, रेखा, जसकरणजीत कौर, रमनदीप कौर, हरविंदर कौर, सुखो देवी तथा मनजीत कौर समेत अन्य छात्राओं ने बताया कि कालेज द्वारा एमए तथा बीकॉम के विद्यार्थियों से 10 हजार रुपये फीस की मांग की जा रही है जोकि नाजायज है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल के डायरेक्टर को फीस माफ करने के लिए लिखा था जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भलाई दफ्तर स्कालरशिप से नोटिस आया है परंतु जब भलाई दफ्तर तथा डीपीआई दफ्तर जाकर पता किया तो उन्होंने ऐसा कोई भी नोटिस आने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि कालेज प्रशासन द्वारा फीस न भरे जाने की सूरत में उन्हें फाइनल पेपरों में रोल नंबर न देने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि कालेज द्वारा पहले दो सालों में फीस नहीं ली गई, परंतु अब अचानक 10 हजार रुपये फीस मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि कालेज द्वारा उनके नो ड्यू स्लिप पर भी हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं जिस कारण उन्हें रोल नंबर नहीं मिल रहा जबकि उनका 15 तारीख को पेपर है। छात्राओं ने कहा कि यदि फीस संबंधी कोई नोटिस आया होता तो वह अन्य कालेजों में भी लागू होता परंतु ऐसा किसी अन्य कालेज में नहीं हुआ है। छात्राओं ने सारी फीस माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन


चेयरमैन लेंगे फैसला : प्रिंसिपल
कालेज प्रिंसिपल ने कहा कि सरकार द्वारा 9 हजार रुपये की स्कालरशिप दी जाती है और इस मामले संबंधी कालेज चेयरमैन को बता दिया गया है और वह आकर कोई फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि पहले यूनिवर्सिटी द्वारा पूरी स्कालरशिप दी जाती थी परंतु अब उसे घटाकर 9 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि सारा कुछ यूनिवर्सिटी के नियम अनुसार ही चलता है परंतु हमारी कोशिश है कि बच्चों की फीस माफ हो सके।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- जीजीएस सचदेवा गर्ल्स कालेज घड़ूआं के बाहर नारेबाजी करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed